Elon Musk: रात में दो रिवॉल्वर के साथ सोते हैं एलन मस्क,नंबर-1 बिजनेसमैन को किस बात का डर?

ट्विटर अधिग्रहण के बाद एलन मस्क लगाकार विश्वविख्यात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में बदलाव कर रहे हैं, लिहाजा ट्विटर में उथल-पुथल मचा हुआ है।

Elon Musk sleeps with two guns: दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी अपने हर ट्वीट में दुनिया को चौंकाते रहते हैं। कुछ महीने पहले उन्होंने अचानक ट्विटर खरीदने की घोषणा करके पूरी दुनिया को हैरत में डाल दिया था और अब एलन मस्क ने बताया है, कि जब वो सोते हैं, तो वो अपने साथ क्या क्या सामान लेकर सोते हैं। एलन मस्क ने उन चीजों की एक तस्वीर डाली है, लेकिन तस्वीर हैरान करने वाली इसलिए है, क्योंकि एलन मस्क की तस्वीर में दो-दो बंदूके दिख रही हैं।

दो रिवॉल्वर के साथ सोते हैं मस्क

दो रिवॉल्वर के साथ सोते हैं मस्क

एलन मस्क दो बंदूकें और डाइट कोक कैन के साथ सोते हैं, इसका खुलासा खुद उन्होंने एक ट्वीट में किया है। नए ट्विटर मालिक ने एक हैरान करने वाले ट्वीट में अपनी बेडसाइड टेबल की सामग्री का खुलासा किया है। स्थानीय समय के मुताबिक, एलन मस्क ने ये तस्वीर रात के करीब 2 बजे पोस्ट की है। एलन मस्क ने जो तस्वीर पोस्ट की है, उसमें दो हथियार देखे जा रहे हैं। तस्वीर में एक रिवाल्वर है, जो एक फिल्म प्रॉप की तरह दिख रही है, वहीं दूसरी रिवॉल्वर, 19वीं सदी की पिस्तौल की तरह दिखई दे रही है। दूसरा रिवॉल्वर एक डिस्प्ले केस में रखा हुआ है, जिसमें वाशिंगटन क्रॉसिंग द डेलावेयर पेंटिंग भी लगा हुआ है। इसके साथ ही इसमें कैफीन मुक्त डाइट कोक के चार डिब्बे भी रखे हुए हैं। एलन मस्क ने जो तस्वीर ट्वीट की है, उसपर हजारों तरह की प्रतक्रियाएं आई हैं। कई यूजर्स एलन मस्क से पूछ रहे हैं, कि तस्वीर में दिख रहा रिवॉल्वर कैसा है?

ट्विटर ने लगाई छलांग

ट्विटर ने लगाई छलांग

आपको बता दें कि, ट्विटर अधिग्रहण के बाद एलन मस्क लगाकार विश्वविख्यात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में बदलाव कर रहे हैं, लिहाजा ट्विटर में उथल-पुथल मचा हुआ है। लेकिन, इस बीच एलन मस्क ने पिछले हफ्ते दावा किया था, कि उनके हाथों में आने के बाद ट्विटर पहले से कहीं ज्यादा 'जीवित' हो गया है। एलन मस्क ने कंपनी के अंदर का एक डेटा सार्वजनिक किया है और उन्होंने दावा किया है, कि पिछले हफ्ते ट्विटर ने अपने प्लेटफॉर्म पर नये यूजर्स को जोड़ने का रिकॉर्ड बनाया है। एलन मस्क ने कहा है कि, ट्विटर पर एक्टिव यूजर्स के मामले में हर दिन के अपने रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया है। एलन मस्क ने इस बाबत कंपनी का अंदरूनी डेटा शेयर किया है और ट्विटर अधिग्रहण से पहले के स्तर से इसकी तुलना की है। एलन मस्क ने एक ट्वीट में दावा किया था कि, ट्विटर ने पिछले सप्ताह में 1.6 मिलियन यानि 16 लाख दैनिक एक्टिव यूजर्स जोड़े हैं। उन्होंने दावा किया कि, यह माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है, यानि ये एक रिकॉर्ड है।

ट्विटर बनेगा यूट्यूब जैसा चैनल

ट्विटर बनेगा यूट्यूब जैसा चैनल

अपने इसी ट्वीट में एलन मस्क ने बहुत जल्द ट्वीटर प्लेटफॉर्म को यूट्यूब की तरह वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म बनाने की भी घोषणा की है। यानि, अब आप ट्विटर पर यूट्यूब की तरह ही वीडियो अपलोड कर सकते हैं और उससे पैसा कमा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए पहले आपको पैसे देने होंगे। एलन मस्क ने कहा कि, ट्विटर पर जल्द ही वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस एक्टिव होने वाला है, जो यूट्यूब के साथ प्रतिस्पर्धा करेगा। एलन मस्क ने कहा कि, ट्विटर जल्द ही वीडियो कंटेट क्रिएटर्स के लिए वीडियो सर्विस उपलब्ध करवाएगा और उन्हें ऑरिजनल वीडियो के लिए अच्छा पैकेज देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+