अंतरिक्ष पर होगा चीन का राज? एलन मस्क बोले, लोगों की सोच से भी बढ़कर एडवांस है चीनी स्पेस प्रोग्राम
अंतरिक्ष की दुनिया में चीन ने बहुत बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है। टेस्ला सीईओ ने चीनी स्पेस प्रोग्राम की दिल खोलकर प्रशंसा की है। मस्क आज ही चीन के दौरे पर पहुंचे हैं।

एलन मस्क ने चीन के स्पेस प्रोग्राम को लेकर ऐसी बात कही जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है। एलन मस्क ने कहा है कि चीन का स्पेस प्रोग्राम कही ज्यादा एडवांस है और ऐसा कई लोग मानते भी हैं।
एलन मस्क ने ये बात कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी के एक पूर्व अंतरिक्ष यात्री क्रिस हेडफील्ड के ट्वीट पर कही। दरअसल कनाडाई अंतरिक्ष यात्री क्रिस हेडफील्ड एस्ट्रोनॉट ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा था कि चीन साल 2030 तक चांद पर पहुंच जाएगा।
इसी पोस्ट पर रिप्लाई देते हुए टेस्ला सीईओ एलन मस्क ने कहा कि चीन के स्पेस प्रोग्राम को जितना लोग समझते हैं, वो उससे कहीं अधिक एडवांस है।
CGTN की इस रिपोर्ट में चांद से जुड़े लूनर एक्सप्लोरेशन प्रोग्राम के हेड डिजाइनर वू वीरेन ने कहा है कि चीन के साल 2030 तक चांद पर पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
आपको बता दें कि चीन ने आज यानी कि मंगलवार को Shenzhou-16 मानवयुक्त स्पेसक्राफ्ट को कामयाबी के साथ लॉन्च कर दिया है। इस मिशन के लिए चीन ने तीन अंतरिक्ष यात्रियों और एक आम नागरिक को पांच महीने के लिए अपने नये बनाए गये स्पेस स्टेशन में भेजा है।
आपको बता दें कि टेस्ला सीईओ एलन मस्क आज ही तीन साल के बाद चीन दौरे पर पहुंचे हैं। वह अपने निजी जेट 2015 गल्फस्ट्रीम G650ER, एडीएस-बी एक्सचेंज से चीन पहुंचे।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरे पर एलन मस्क उच्च रैंकिंग वाले चीनी सरकारी अधिकारियों के साथ बातचीत कर सकते हैं। इस यात्रा में ईवी कंपनी पर बड़ा ध्यान केंद्रित होने की उम्मीद है, जिसका शंघाई में एक प्लांट लगाया गया है।
टेस्ला के लिए चीन महत्वपूर्ण है क्योंकि अधिकांश वैश्विक ऑटोमोटिव निर्माताओं यहां अपना कारोबार करते हैं। आपको बता दें कि बाद चीन टेस्ला का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है और शंघाई संयंत्र इलेक्ट्रिक कार निर्माता का सबसे बड़ा उत्पादन केंद्र है।
शंघाई में लगाया गया प्लांट टेस्ला के लिए पहली फैसेलिटी थी और इसे 2019 में खोला गया था। कुछ रिपोर्ट के मुताबिक एलन मस्क इस प्लांट का दौरा भी कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications