बहुत कठिन है डगर पनघट की... एलन मस्क ने एक ही दिन में 3 बार नियम बदला, जैक डोर्सी ने कही ये बात

ट्विटर के बॉस एलन मस्क ने अब ट्विटर पर ट्वीट्स पढ़ने की लिमिट तय कर दी है। एलन मस्क ने खुद ही ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। नए नियम के मुताबिक अब वेरिफाइड यूजर्स अधिकतम 10,000 ट्वीट्स पढ़ पाएंगे।

सामान्य ट्विटर यूजर एक दिन में महज 1000 ट्वीट्स पढ़ पाएंगे। वहीं, इसके साथ ही वे नए ट्विटर अकाउंट जो कि वेरिफाइड नहीं है वो एक दिन में सिर्फ 500 ट्वीट ही देख सकेंगे।

Jack Dorsey reacts as Elon Musk limits tweet reading

आपको बता दें कि ट्वीट लीमिट मामले पर मस्क एक ही दिन में तीन बार अपना फैसला बदल चुके हैं। सबसे पहले एलन मस्क ने ट्वीट पर लिमिट का ऐलान शनिवार रात को किया। उन्होंने अपने पहले ट्वीट में कहा कि वेरिफाइड अकाउंट अब 6000 ट्वीट ही पढ़ सकेंगे।

इसके अलावा एक दिन में नॉर्मल अकाउंट्स सिर्फ 600 पोस्ट ही पढ़ सकेंगे। इसके साथ ही वे नए ट्विटर अकाउंट जो कि वेरिफाइड नहीं है वो एक दिन में सिर्फ 300 ट्वीट ही देख पाएंगे।

हालांकि, कुछ देर बाद ही मस्क ने अपने फैसला बदल दिया। एक नए ट्वीट में एलन मस्क ने कहा कि अब वेरिफाइट अकाउंट 8,000 ट्वीट पढ़ सकेंगे। सामान्य अकाउंट 800 ट्वीट पढ़ सकेंगे और नए नॉर्मल ट्विटर अकाउंट एक दिन में 400 ट्वीट पढ़ सकेंगे।

इसके कुछ समय बाद एलन मस्क ने एक बार फिर से ट्वीट लिमिट्स की संख्या बढ़ा दी और अधिकतम ट्वीट्स देखने की संख्या 10,000 कर दी।

अब इस मामले में ट्विटर के को-फाउंडर और पूर्व सीईओ जैक डोर्सी का रिएक्शन आया है। जैक डोर्सी ने कहा है कि ट्विटर को संभालना बेहद मुश्किल है। वह किसी पर दबाव नहीं डालना चाहते हैं। डोर्सी ने आगे कहा कि उन्हें भरोसा है कि टीम तमाम परेशानियों के बीच सबसे बेहतर तरीके से काम कर रही है।

एक अन्य ट्वीट में डोर्सी ने कहा कि दूर से आलोचना करना आसान है, इसका मैं भी दोषी हूं, लेकिन मुझे पता है कि लक्ष्य ट्विटर को फलते-फूलते देखना है। इसके अलावा उन्होंने मस्क को सलाह दी है कि वे बिटकॉइन और नोस्ट्र जैसे सेंसरशिप-रेसिस्टेंट ओपन प्रोटोकॉल बनाने पर विचार करें। इससे बोझ कम करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही डोर्सी ने ओपन इंटरनेट की वकालत की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+