Elon Musk की गर्लफ्रेंड ग्रिम्स की तस्वीर पर बवाल, पीठ पर बनवाए ‘एलियन के जख्मों’ के निशान

एलन मस्क की गर्लफ्रेंड ग्रिम्स के 'एलियन के जख्मों के निशान' वाले टैटू पर बवाल मच गया है।

वॉशिंगटन, अप्रैल 13: अंतरिक्ष में क्रांति लाने वाले एलन मस्क की गर्लफ्रेंड ग्रिम्स अपनी तस्वीर को लेकर विवादों में हैं। एलन मस्क मंगल ग्रह पर शहर बसाने का ख्वाब देखते हैं, चंद्रमा पर लोगों को ले जाने की प्लानिंग करते हैं लेकिन उनकी रैपर गर्लफ्रेंड अपनी लुक्स के साथ किए गये एक्सपेरीमेंट्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। एलन मस्क की गर्लफ्रेंड ग्रिम्स ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर डाली है, जिसको लेकर बवाल मच गया है।

‘एलियन के चोट’ की तस्वीर

‘एलियन के चोट’ की तस्वीर

एलन मस्क की गर्लफ्रेंड का नाम है ग्रिम्स जो कनाडा की रहने वाली हैं और एक रैपर गायिका हैं। ग्रिम्स अकसर अपनी लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। रविवार को एलन मस्क की गर्लफ्रेंड ग्रिम्स ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट किया है, जिसमें सिर्फ उनका पीठ दिख रहा है। तस्वीर में दिख रहा है, कि उनके पीठ पर जख्म के निशानों वाले टैटू बने हुए हैं जिसकी पहले सोशल मीडिया पर काफी तारीफ की गई लेकिन जब ग्रीम्स के लिखे शब्दों को लोगों ने पढ़ा तो फिर बवाल मच गया।

एलियन के जख्मों के निशान

एलन मस्क की गर्लफ्रेंड ग्रिम्स ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर के साथ लिखा कि उनके पास इससे अच्छी कोई और तस्वीर नहीं है क्योंकि ये काफी दर्दभरा है। इस टैटू की वजह से काफी दर्द हो रहा है इसीलिए अभी उन्हें सो जाना चाहिए। आगे उन्होंने लिखा है कि एलियन के जख्मों के निशान वाला ये टैटू बेहद खूबसूरत लग रहा है। लेकिन, इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीर को देखने के बाद कुछ यूजर्स ने कहा कि ये सिर्फ खरोंचें जैसा लग रहा है, बाकी इसमें कुछ खास नहीं है। एलन मस्क की गर्लफ्रेंड ग्रिम्स ने अपनी तस्वीर के साथ लिखा है कि अभी ये देखने में लाल लग रहा है लेकिन कुछ हफ्तों बाद ये टैटू काफी खूबसूरत दिखने लगेगा।

एलन मस्क का ऐलान और टैटू

एलन मस्क की स्टाइलिश गर्लफ्रेंड ग्रिम्स का असली नाम क्लेरी एलिस बूचर है और एलन मस्क दुनिया के सबसे ज्यादा अमीर इंसान हैं। ग्रीम्स ने ये टैटू उस वक्त दुनिया को दिखाया है जब कुछ ही दिन पहले एलन मस्क ने ऐलान किया था वो 2026 तक इंसानों को मंगल ग्रह पर ले जाएंगे। एलन मस्क का ये दावा नासा के दावे से 7 साल पहले मंगल ग्रह पर ले जाने का है। यानि मंगल ग्रह पर इंसानों को भेजने का नासा का मिशन 2033 का है लेकिन एलन मस्क ने मंगल पर इंसान को उतारने का लक्ष्य 2026 रखा है। एलन मस्क ने कुछ दिन पहले ऐलान किया था कि वो तीसरा विश्व युद्ध शुरू होने से पहले मंगल ग्रह पर इंसानों की बस्ती बसा देंगे।

एलन मस्क-ग्रिम्स का है एक बेटा

एलन मस्क-ग्रिम्स का है एक बेटा

कनाडा की सिंगर ग्रिम्स और विश्व के सबसे अमीर 49 साल के कारोबारी एलन मस्क का एक बेटा भी है। वहीं कुछ दिन पहले ग्रिम्स ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि वो मंगल ग्रह पर जाने और वहां मरने के लिए भी तैयार हैं। पिछले महीने ऑनलाइन सवालों का जबाव देते हुए एलन मस्क की गर्लफ्रेंड ग्रिम्स ने कहा था कि वो 50 साल की उम्र में मंगल ग्रह पर जाना चाहती हैं। आपको बता दें कि एलन मस्क और ग्रिम्स 2018 से रिलेशनशिप में हैं और उनका एक बेटा है, जिसका नाम X Æ A-Xii है। उन्होंने सवाल का जबाव देते हुए कहा था कि वो मंगल ग्रह पर इसलिए जाना चाहती हैं ताकि लाल ग्रह पर इंसानों की बस्ती बसाने में मदद मिल सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+