ट्विटर के लिए नए लीडर की तलाश में एलन मस्क, बताई ये वजह

एलन मस्क का यह बयान ऐसे समय में आया है जब उन्होंने कुछ समय पहले ही पराग अग्रवाल को कंपनी के सीईओ पद से बर्खास्त कर दिया था

ट्विटर (Twitter) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने घोषणा की कि वह ट्विटर पर समय देना कम कर देंगे। मस्क ने कहा कि वह सोशल मीडिया कंपनी चलाने के लिए एक नए लीडर की तलाश कर रहे हैं और इस सप्ताह तक कंपनी के पुनर्गठन के पूरा होने की उम्मीद है। बता दें कि एलन मस्क ने कंपनी का कमान संभालते ही सबसे पहले पराग अग्रवाल समेत चार बड़े अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

ट्विटर पर हो रहे बदलाव

ट्विटर पर हो रहे बदलाव

बता दें कि, ट्विटर के कुल 7,500 स्टाफ में से करीब आधे को निकाल दिया गया है। भारत में ट्विटर के 200 से ज्यादा कर्मचारियों थे, जिनमें में से ज्यादातर को निकाल दिया है। इंजीनियरिंग, सेल्स, मार्केटिंग और कम्युनिकेशन टीमों में छंटनी की गई है। सूत्रों ने कहा कि भारत में मार्केटिंग और कम्युनिकेशन विभाग की पूरी टीम खत्म कर दी गई है। ट्विटर में इस वक्त खलबली मची हुई है। अब मस्क को लगता है कि उन्हें ट्विटर के लिए एक ऐसे व्यक्ति को खोजना होगा जो कंपनी की कमान संभाल सके।

मस्क ट्विटर के लिए नए लीडर खोज रहे हैं

मस्क ट्विटर के लिए नए लीडर खोज रहे हैं

ॉएलन मस्क का यह बयान ऐसे समय में आया है जब उन्होंने कुछ समय पहले ही पराग अग्रवाल को कंपनी के सीईओ पद से बर्खास्त कर दिया था और हजारों कर्मचारियों की छंटनी कर दी थी। मस्क ने कहा कि अधिग्रहण के बाद कंपनी का पुनर्गठन किया जाएगा। मस्क ने अपने बयान में कहा है कि कंपनी अधिग्रहण के बाद मैं इसे जल्द से जल्द पुनर्गठित करना चाहता हूं ताकि मैं अपने अन्य सहयोगी कंपनियों को भी समय दे सकूं।

एलन मस्क ने कहा...

एलन मस्क ने कहा...

एलन मस्क ने बुधवार को कोर्ट को बताया कि वह किसी भी कंपनी के सीईओ नहीं बनना चाहते हैं। उन्होंने यह बात तब की जब वे टेस्ला से अपने विवादास्पद 2018 प्रोत्साहन-आधारित वेतन पैकेज की जांच के एक परीक्षण के भाग के रूप में वकीलों को जवाब दे रहे थे।

मस्क ने कहा...

मस्क ने कहा...

एक रिपोर्ट के अनुसार, एलन मस्क ने देर रात एक ईमेल भेजा जिसमें शेष ट्विटर कर्मचारियों को एक विकल्प दिया। वे या तो इस्तीफा दे सकते हैं और तीन महीने का वेतन प्राप्त कर सकते हैं। या फिर वे कठिन मेहनत के लिए तैयार रहें। बता दें कि मस्क ट्विटर के लगभग आधे कर्मचारियों को कंपनी से निकाल चुके हैं। यही नहीं, उन्होंने ट्विटर में अब वर्क फ्रॉम होम भी पूरी तरह से खत्म कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+