Elon Musk: अमेरिका की ट्रंप सरकार को एलन मस्क ने सभी एजेंसियों को बंद करने की दी सलाह! बताई वजह?
Elon musk News: दुबई में विश्व सरकार शिखर सम्मेलन में एक वीडियो कॉल के दौरान एलन मस्क ने संयुक्त राज्य अमेरिका की ट्रंप सरकार को अहम सलाह दी। एलोन मस्क ने गुरुवार को अमेरिका से संघीय सरकार से "संपूर्ण एजेंसियों को हटाने" का सुझाव दिया।
एलन मस्क का ये सुझाव राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के तहत खर्चों में मौलिक रूप से कटौती करने और अपनी प्राथमिकताओं का पुनर्गठन करने के प्रयास के बीच आया है। जिसमें संघीय खर्च में भारी कटौती शामिल है।

एलन मस्क ने कहा मुझे लगता है कि हमें पूरी एंजेसियों को खत्म कर देने की जरूरत है ना कि उसमें से बहुत सी एजेंसी को पीछे छोड़ देने की। उन्होंने कहा अगर हम वीड (खरपतवार जड़)को जड़ों से नहीं उखाड़ते हैं तो ये दोबारा उग आती हैं।
स्पेसएक्स और टेस्ला जैसी कंपनी के मालिक मस्क ने ट्रंप प्रशासन की प्राथमिकताओं के बारे में बात की। जिसमें ट्रम्प "थर्मोन्यूक्लियर युद्ध" और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (artificial intelligence) के संभावित खतरों पर बात की।
एलन मस्क मस्क ने मज़ाकिया अंदाज़ में खुद को "व्हाइट हाउस का तकनीकी सहायक" बताया। उन्होंने कहा हमारे यहां नौकरशाही शासन है ना की लोगों का शासन यानी लोकतंत्र। "टेक सपोर्ट लिखी काले रंग की टी शर्ट में नजर आए एलन मस्क ने कहा मै "व्हाइट हाउस के टेक सपोर्ट" हैं। याद रहे एलन मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेफार्म पर भी अपने प्रोफाइल में ये ही टेक सपोर्ट लिखा है।












Click it and Unblock the Notifications