दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने पीयूष गोयल से मांगी माफी, जानें क्या है वजह
दुनिया के सबसे अमीर आदमी और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर माफी मांगी है। बता दें कि, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल चार दिवसीय यात्रा पर अमेरिका में हैं।
दरअसल वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कैलिफोर्निया के फ्रेमोंट में टेस्ला की फैक्ट्री का दौरा किया था। इस दौरान एलन मस्क वहां उपस्थित नहीं थे। जिसे लेकर उन्होंने अब सोशल मीडिया पर माफी मांगी है।

पीयूष गोयल ने टेस्ला की फैक्ट्री का दौरान करने के बाद एक्स पर लिखा था कि, कैलिफोर्निया के फ्रेमोंट स्थित टेस्ला की अत्याधुनिक विनिर्माण सुविधा का दौरा किया। प्रतिभाशाली भारतीय इंजीनियरों और वित्त पेशेवरों को वरिष्ठ पदों पर काम करते हुए और गतिशीलता में बदलाव के लिए टेस्ला की उल्लेखनीय यात्रा में योगदान करते हुए देखकर बेहद खुशी हुई।
उन्होंने आगे लिखा कि, टेस्ला ईवी आपूर्ति श्रृंखला में भारत से ऑटो कंपोनेंट आपूर्तिकर्ताओं के बढ़ते महत्व को देखकर भी गर्व है। यह भारत से अपने कंपोनेंट के आयात को दोगुना करने की राह पर है। लेकिन एलन मस्क को मिस किया। उनकी मैग्नेटिक प्रजेंस और मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
इस पर अब एलन मस्क की ओर से जवाब आया है। एलन मस्क ने लिखा कि, "आपका टेस्ला आना सम्मान की बात है! आज कैलिफोर्निया की यात्रा नहीं कर पाने के लिए मुझे खेद है, लेकिन मैं भविष्य की तारीख में मिलने के लिए उत्सुक हूं।"












Click it and Unblock the Notifications