Apple Vs Twitter: मुसीबत में फंसने वाला है ट्वीटर? एपल के साथ शुरू हुआ Elon Musk का झगड़ा
ट्विटर कंपनी के मालिक एलन मस्क ने सोमवार को अपने एक ट्वीट में सीधे तौर पर एपल पर धमकाने का आरोप लगाया है। लेकिन, क्या एलन मस्क की इसमें गलती नहीं है, या एलन मस्क पीड़ित बनने का नाटक कर रहे हैं?
Apple Vs Twitter: लगातार विवादों में घिरे रहने वाले दुनिया के सबसे धनी कारोबारी एलन मस्क अपनी नई-नवेली कंपनी ट्विटर को एक बार फिर से बड़े विवाद में फंसाने का पूरा इंतजाम करने वाले हैं और उन्होंने आरोप लगाया है, कि एप्पल ने उन्हें अपने एप स्टोर से ट्विटर को हटाने की धमकी दी है। एलन मस्क की ये धमकी सीधे तौर पर दो दिग्गज कंपनियों के बीच शुरू हुए झगड़े को जाहिर करता है। एलन मस्क इससे पहले अमेजन कंपनी के पूर्व सीईओ जेफ बेजोस के साथ भी अपने झगड़े को लेकर लगातार सुर्खियों में बने रहते थे।

एपल के साथ क्यों शुरू हुआ बखेड़ा?
ट्विटर कंपनी के मालिक एलन मस्क ने सोमवार को अपने एक ट्वीट में सीधे तौर पर एपल पर धमकाने का आरोप लगाया है और उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है, कि एपल ने उन्हें धमकी दी है, कि एपल एप स्टोर से ट्विटर को हटा दिया जाएगा। एलन मस्क ने एपल कंपनी पर एक के बाद एक कई आरोप लगाए हैं और ये आरोप काफी गंभीर हैं। एलन मस्क ने कहा है कि, एपल अपने आइफोन के एप स्टोर से ट्विटर को ब्लॉक करने की धमकी दे रहा है और यहां तक कि, आईफोन का विज्ञापन अब ट्विटर पर आना बंद हो गया है। हालांकि, एलन मस्क ने अपने ट्वीट में ये भी कहा है, कि एपल ऐसा क्यों करेगा, इसकी जानकारी एपल की तरफ से नहीं दी गई है।

क्या एपल बना रहा है प्रेशर?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलन मस्क ने अपने आरोप में एपल कंपनी को कंटेंट मॉडरेशन के नाम पर प्रेशर बनाने का आरोप लगाया है। वहीं, एक्सपर्ट्स का कहना है, कि एपल अपने एप प्लेटफॉर्म से ट्विटर को हटाता है, तो ये कोई असामान्य बात नहीं होगी, क्योंकि एपल कई और कंपनी पर भी अपने नियम थोपने की कोशिश कर चुका है और बात नहीं मानने पर उन्हें अपने प्लेटफॉर्म से हटा चुका है, जिनमें गैब और पार्लर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शामिल हैं। लेकिन, जब साल 2021 में पार्लर एप ने कंटेट मॉडरेशन को लेकर एपल की शर्तों को मान लिया, तो फिर एपल ने पार्लर एप को अपने आई फोन प्ले स्टोर में उसे बहाल कर दिया।
30 प्रतिशत सीक्रेट टैक्स लगाता है एपल
एलन मस्क के आरोपों की अगर पड़ताल करें, तो पता चलता है, कि उनके आरोप गलत नहीं हैं। बल्कि, एलन मस्क ने साफ तौर पर एपल की सीक्रेट फीस स्ट्रक्चर पर भी सवाल उठाए हैं और कहा है, कि एपल एपल स्टोर से अगर किसी और एप को भी अगर डाउनलोड किया जाता है, तो एपल उसके लिए गुप्त तौर पर पैसे वसूलता है। एलन मस्क ने अपने ट्वीट में आरोप लगाते हुए कहा है, कि "क्या आप जानते हैं, एपल अपने एप स्टोर के जरिए खरीदी जाने वाली हर एक चीज पर 30 प्रतिशत सीक्रेट टैक्स लगाता है।" लेकिन, एलन मस्क के तेवर काफी अलग दिखे हैं और उन्होंने सांकेतिक भाषा में सीधे तौर पर 'युद्ध' लिख दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में 'Go To War' लिखा है, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं, कि एपल के साथ एलन मस्क एक बड़ी लड़ाई में जा सकते हैं और चूंकी अपने अपने बाजार में दोनों ही कंपनियां बड़े खिलाड़ी हैं, इसीलिए ये लड़ाई लंबी चलेगी।

एपल सीईओ से मस्क से सीधे सवाल
इतना ही नहीं, एलन मस्क ने इस बाबत सीधे तौर पर एपल कंपनी के सीईओ टॉम कुक से भी सवाल पूछ लिया है। एलन मस्क ने टॉम कुक को ट्विटर पर टैग करते हुए पूछा है, कि 'ट्विटर पर एपल ने अपने विज्ञापन में कटौती कर दी है, क्या एपल फ्री स्पीच से नफरत करता है?' टॉम कुक को टैग किए गये अपने सवाल पर एलन मस्क ने कहा कि, 'वहां क्या चल रहा है?' हालांकि, एपल कंपनी की तरफ से अभी तक एलन मस्क के आरोपों और पूछे गये सवालों को लेकर कोई जवाब नहीं दिया गया है। हानिकारक या अपमानजनक सामग्री को मॉडरेट करने के लिए प्रभावी सिस्टम रखने के लिए Apple और Google, दोनों को अपने ऐप स्टोर पर सोशल नेटवर्किंग सेवाओं की आवश्यकता है। यानि, नफरत और अपमानजनक टिप्पणियों को अगर नहीं हटाया जाता है, तो ये एपल और गूगल अपने प्ले स्टोर से ऐसे मोबाइल एप को हटा देता है और ट्विटर मामले में भी ऐसा ही हो रहा है।

अपनी गलती छिपा रहा है ट्विटर?
रिपोर्ट के मुताबित, ट्विटर के साथ पहले तो सब ठीक चल रहा था, लेकिन ट्विटर खरीदने के बाद एलन मस्क ने आधे से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है, जिसका नतीजा ये हुआ, कि अब ट्विटर प्लेटफॉर्म पर जो नफरत और अपमानजनक टिप्पणियां आती हैं, उन्हें हटाया नहीं जा रहा है और एपल की तरफ से इसी को लेकर आपत्ति जताई गई है। ट्विटर के पूर्व ट्रस्ट एंड सेफ्टी ऑफिसर योएल रोथ,जिन्होंने एलन मस्क के ट्विटर अधिग्रहण के बाद इस्तीफा दे दिया था, उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स में लिखे गये एक आर्टिकिल में कहा था, कि 'इतने कर्मचारियों की छंटनी के बाद ट्विटर के लिए एपल और गूगल के दिशानिर्देशों का पालन करना असंभव हो जाएगा और ट्विटर पर एपल और गूगल के प्लेस्टोर से निकलने का खतरा पैदा हो जाएगा।' और अब ऐसा लग रहा है, कि योएल रोथ की आशंका सही साबित होने जा रही है।

क्या एपल ने कम कर दिए विज्ञापन?
वहीं, अगर एलन मस्क के विज्ञापन में कटौती करने के आरोपों पर गौर करें, तो आंकड़ों से पता चलता है, कि एपल कंपनी ने एलन मस्क के ट्विटर अधिग्रहण के बाद विज्ञापन में वाकई कटौती कर दी है। विज्ञापन एजेंसी फर्म पाथमैटिक्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 10 नवंबर से 16 नवंबर के बीच एपल ने ट्विटर को देने वाले अपने विज्ञापन में एक लाख 31 हजार अमेरिकी डॉलर खर्च किए, जबकि 16 से 22 अक्टूबर के बीच एपल ने ट्विटर को 2 लाख 20 हजार 800 डॉलर ज्यादा दिए थे। यानि, एपल ने वाकई ट्विटर पर देने वाले अपने विज्ञापनों में कमी कर दी है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications