एलन मस्क के सिर चढ़ा सबसे अमीर होने का नशा! अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस का उड़ाया मजाक

एलन मस्क ने दौलत के मामले में फिर से नंबर-1 की कुर्सी हासिल कर ली है, लेकिन इस बार उन्होंने अमेजन संस्थापक जेफ बेजोस पर तंज कसा है।

नई दिल्ली, सितंबर 29: फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार एलन मस्क ने सोमवार को एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब अपने नाम कर लिया है, लेकिन इस बार एलन मस्क की जितनी संपत्ति आंकी गई है, वो एक रिकॉर्ड है। फोर्ब्स पत्रिका ने जब एलन मस्क की दौलत का ऐलान किया, तो उन्होंने अपनी खुशी जताते हुए नंबर-2 की कुर्सी पर खिसक गये अमेजन कंपनी के मालिक जेफ बेजोस का मजाक उड़ डाला।

सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क

सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क

एलन मस्क इंसानी इतिहास के तीसरे ऐसे शख्स बने गये हैं, जिसकी कुल संपत्ति 200 अरब डॉलर हो गई है। इतिहास में एलन मस्क के अलावा सिर्फ दो ही ऐसे कारोबारी हुए हैं, जिनके पास 200 अरब डॉलर की संपत्ति हुई है। टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक, एलन मस्क मस्क ने अमेजन के संस्थापक और साथी अरबपति जेफ बेजोस को पीछे छोड़ दिया है, जो एलन मस्क से पहले दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी होने का आनंद ले रहे थे। एलन मस्क और जेफ बेजोस आपस में बहुत बड़े प्रतिद्वंदी हैं और दोनों के बीच अकसर ट्विटर पर भी बहस होती रहती है। हालांकि, किसी कामयाबी पर दोनों एक दूसरे को बधाई देना भी नहीं भूलते हैं, लेकिन दोनों कारोबारियों के बीच सबसे अमीर होने का ये संघर्ष काफी दिलचस्प होता जा रहा है।

जेफ बेजोस का उड़ाया मजाक

जेफ बेजोस का उड़ाया मजाक

फोर्ब्स पत्रिका ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि एलन मस्क एक बार फिर से दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी बन चुके हैं और उन्होंने अमेजन कंपनी के संस्थापक और मालिक जेफ बेजोस को पीछे छोड़ दिया है। फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, एलन मस्क ने एक 'छोटा ईमेल' भेजा है, जिसमें उन्होंने कहा कि वो 'नंबर0-2' का एक मूर्ति बनवाएंगे और उसे जेफ बेजोस को गिफ्ट करेंगे। हालांकि, एलन मस्क ने कहा कि वो सिर्फ मजाक कर रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क ने जो मेल भेजा था, उसमें लिखा था कि वो, 'नंबर-2 अंक का एक विशालकाय मूर्ति और एक सिल्वर मेडल भेज रहा हूं'।

Recommended Video

    Jeff Bezos करने जा रहे हैं स्पेस की सैर, इवेंट की होगी live Streaming | वनइंडिया हिंदी
    एलन मस्क बनाम जेफ बेजोस

    एलन मस्क बनाम जेफ बेजोस

    एलन मस्क और जेफ बेजोस लंबे समय से उद्यमशीलता की महत्वाकांक्षाओं को लेकर एक प्रसिद्ध झगड़े में लगे हुए हैं, लेकिन हाल के दिनों में दोनों कारोबारियों के बीच का संघर्ष काफी बढ़ा हुआ है। दरअसल, दोनों कारोबारी अंतरिक्ष की दुनिया में अपना कदम जमाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जिसमें दोनों को एक एक सफलता मिल चुकी है। इसके साथ ही एलन मस्क और जेफ बेजोस के बीच ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी काफी प्रतिद्वंदिता है। एलन मस्क पहले ही इलेक्ट्रिक कार टेस्ला लॉंच कर चुके हैं, जो अमेरिका और चीन में सुपरहिट है, जबकि अब जेफ बेजोस भी ऑटोमोबाइल सेक्टर में उतरने की तगड़ी प्लानिंग कर रहे हैं।

    पहले भी उड़ा चुके बेजोस का मजाक

    पहले भी उड़ा चुके बेजोस का मजाक

    यह शायद ही पहली बार होगा जब एलन मस्क ने जेफ बेजोस के साथ इस तरह का मजाक किया हो और माना जा रहा है कि दोनों कारोबारियों के बीच अब मनमुटाव भी हो चुका है। एलन मस्त इससे पहले दो बार जेफ बेजोस को 'नकलची' कह चुके हैं। अपने ट्वीट में एलन मस्क ने जेफ बेजोस को 'कॉपीकैट' कहते हुए बिल्ली की इमोजी का इस्तेमाल किया था। एक बार जब अमेजन कंपनी ने सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट देने के लिए सैटेलाइट लॉन्च करने की घोषणा की थी, तब एलन मस्क ने जेफ बेजोस को 'नकलची' कहा था, वहीं दूसरी बार जब अमेजन कंपनी ने बिना ड्राइवर की गाड़ी लॉंच करनवे की घोषणा की थी, तब भी एलन मस्क ने जेफ बेजोस को 'नकलची' कहा था।

    पिछले साल बेजोस थे नंबर-1

    पिछले साल बेजोस थे नंबर-1

    पिछले साल अगस्त में जेफ बेजोस 200 बिलियन डॉलर की संपत्ति अर्जित करने वाले इतिहास के पहले व्यक्ति बने थे। लेकिन बाद में एलन मस्क की इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी टेस्ला के शेयरों में 720% की बढ़ोतरी हो गई थी, और दोनों अरबपति जल्द ही संपत्ति के मामले में बराबरी पर पहुंच गये। एलन मस्क ने अंततः इस साल जनवरी में एक बार कुछ दिनों के लिए रैंकिंग में जेफ बेजोस को पीछे छोड़ दिया, और फिर सोमवार को जब उनकी कुल संपत्ति लगभग $ 200.7 बिलियन होने का अनुमान लगाया गया है। बेजोस वर्तमान में अमीरों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं, जिनकी कुल संपत्ति $ 192.5 बिलियन है, जबकि फ्रांसीसी कला संग्रहकर्ता और निवेशक बर्नार्ड अरनॉल्ट 174 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+