आइंसटीन का लिखा ख़ुशी का नुस्ख़ा 10 करोड़ में बिका

इन्सटीन को पल भर पहले ही ये बताया गया था कि उन्होंने नोबेल पुरस्कार जीता है

गाल विनर नीलामी करवाने वाली कंपनी के मालिक हैं.
AFP
गाल विनर नीलामी करवाने वाली कंपनी के मालिक हैं.

मशहूर वैज्ञानिक अल्बर्ट आइन्सटीन का ख़ुशहाल जीवन के बारे लिखा एक नोट येरूशलम में हुई नीलामी में करीब दस करोड़ तेईस लाख रुपये का बिका है।

ये नोट आइन्सटीन 1922 में टोक्यो में एक वेटर को बतौरा टिप दिया था।

आइन्सटीन को पल भर पहले ही ये बताया गया था कि उन्होंने नोबेल पुरस्कार जीता है. ये संदेश उन तक पहुंचाने वाले को आइन्सटीन ने एक नोट भेंट किया और कहा कि भविष्य में ये काग़ज़ का टुकड़ा बेशक़ीमती हो सकता है.

उन्होंने अपने नोट में लिखा था कि जीवन में मंज़िल हासिल करने के बाद भी ख़ुशी मिल जाए, इसकी कोई गांरटी नहीं है।

आइन्सटीन जापान में लेक्चर देने आए थे. जब कूरियर उनके कमरे में संदेश लेकर आया तो उनके पास उसे बतौर इनाम देने के लिए कैश नहीं था।

14 फ़रबरी 1950, अल्बर्ट आइन्सटीन
Getty Images
14 फ़रबरी 1950, अल्बर्ट आइन्सटीन

इसी वजह से उन्होंने संदेशवाहक को टोक्यो के इंपीरियल होटल के पैड पर लिखा नोट थमाया.

उस नोट में जर्मन भाषा में एक वाक्य लिखा हुआ था - "कामयाबी और उसके साथ आने वाली बेचैनी के बजाय एक शांत और विनम्र जीवन आपको अधिक ख़ुशी देगा।"

करीब इसी दौरान के एक दूसरे नोट में उन्होंने लिखा - "जहां चाह, वहां राह." ये नोट करीब दो करोड़ रूपयों में नीलाम हुआ।

नीलामी करने वाली कंपनी ने कहा कि इन दोनों नोट्स की क़ीमत अनुमान से कहीं अधिक है।

कंपनी ने कहा कि नोट का एक ख़रीदार यूरोपीय है और वो अपनी पहचान नहीं बताना चाहता।

बताया जा रहा है कि नोट को बेचने वाला, साल 1922 में आइन्सटीन तक संदेश पहुंचाने वाले व्यक्ति का भतीजा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+