6 घंटे में 8वें बम धमाके से दहला श्रीलंका, 5 लोगों की मौत, मरने वालों की संख्या पहुंची 160
कोलंबो। श्रीलंका में रविवार को ईस्टर के मौके पर लक्जरी होटलों और चर्चो में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में अबतक 160 लोग मारे गए और 300 से ज्यादा घायल हैं। हालांकि, दोपहर में दो और धमाका हुआ है जिसमें 5 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस तरह कुल मिलाकर श्रीलंका में यह आज अबतक 8वां धमाका है। 8वां धमाका आत्मघाती था जिसमें तीन लोग की मौत हो गई। सातवां बम धमाका गेस्ट हाउस में हुआ है।

हला धमाका कोलंबो में सैंट एंटनी चर्च और दूसरा धमाका राजधानी के बाहर नेगोम्बो कस्बे के सेबेस्टियन चर्च में हुआ। वहीं तीसरा धमाका पूर्वी शहर बाट्टिकालोआ के चर्च में हुआ। इसके अलावा जिन होटलों को निशाना बनाया गया है, उनमें द शांगरीला, द सिनामॉन ग्रैंड और द किग्सबरी शामिल हैं। वहीं सातवां धमका कोलंबो के देहीवाला होटल के सामने हुआ है। आठवां धमाका भी कोलंबो में ही हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications