जंग की दशहत के बीच कुदरत का कहर, इंडोनेशिया में 6.2 तीव्रता के भूकंप से गई दो की जान
जकार्ता, 25 फरवरी: एक और यूक्रेन और रूस की जंग के चलते खौफ है तो वहीं इंडोनेशिया में भूकंप ने दहशत पैदा कर दी है। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया है कि इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके आए हैं, जिसमें दो लोगों की जान चली गई है। कई इमारतों में भी नुकसान होने की बात सामने आई है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है।

इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर शुक्रवार को आए 6.2 तीव्रता के भूकंप में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई हैं। वहीं कई इमारतें ढह गईं, जिससे लोगों में दहशत है और करीबियों की सुरक्षा को लेकर भी लोग फिक्रमंद हैं। भूकंप आज सुबह 07:09 बजे आया। इसका केंद्र इंडोनेशिया के बुकिटिंगगी से 66 किमी उत्तर उत्तर पश्चिम में था।
मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में भी भूकंप के झटके महससू किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई है। शुक्रवार सुबह आए भूकंप का केंद्र मलेशिया के कुआलालंपुर से 384 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में था। मलेशिया में भूकंप से जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications