न्यूजीलैंड में एक हफ्ते में दूसरी बार भूकंप के तेज झटके, क्या एक और देश पर बरसेगा कुदरत का कहर?
पिछले महीने 6 फरवरी को तुर्की और सीरिया में 7.8 की तीव्रता से भूकंप के दो झटके आए थे, जिसमें भारी जानमाल का नुकसान हुआ है। अनुमानित तौर पर तुर्की में भूकंप से 100 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।

New Zealand Earthquake: न्यूजीलैंड में एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार भूकंप के तेज झटके महसूस किए गये हैं और यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने बताया है, कि शनिवार को न्यूजीलैंड के केरमाडेक द्वीप समूह में रिक्टर पैमाने पर 5.0 तीव्रता का भूकंप आया है। यूएसजीएस ने बताया, कि भूकंप शनिवार को न्यूजीलैंड के केरमाडेक द्वीप समूह में 10 किमी की गहराई पर रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि, अभी तक भूकंप की वजह से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
न्यूजीलैंड में बार बार भूकंप
पिछले महीने तुर्की में आए भूकंप ने पूरी दुनिया को दहला दिया था और तुर्की और सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 1 लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है। वहीं, शनिवार से पहले गुरुवार को भी न्यूजीलैंड में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गये थे। रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को रिक्टर पैमाने पर 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, न्यूजीलैंड के उत्तर में स्थित केरमाडेक द्वीप समूह में ही महसूस किया गया है। गुरुवार को आए भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई थी, जिसे बाद में हटा लिया गया था। आपको बता दें, कि न्यूज़ीलैंड भी भूकंप के प्रति संवेदनशील क्षेत्र है, क्योंकि यह दुनिया की दो प्रमुख टेक्टोनिक प्लेटों - प्रशांत प्लेट और ऑस्ट्रेलियाई प्लेट की सीमा पर स्थित है। यह तीव्र भूकंपीय गतिविधि के एक क्षेत्र के किनारे पर भी है, जिसे 'रिंग ऑफ फायर' के रूप में जाना जाता है। न्यूजीलैंड में हर साल हजारों भूकंप आते हैं। लिहाजा, एक हफ्ते में दूसरी बार भूकंप आने के बाद लोग डरे हुए हैं, कि क्या न्यूजीलैंड में भी कुदरत अपना कहर बरपाने वाला नहीं है?
तुर्की-सीरिया में मची थी तबाही
आपको बता दें, कि पिछले महीने तुर्की और सीरिया की सीमा पर आए भूकंप ने विनाशकारी तबाही मचाई थी और एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। तुर्की-सीरिया में 6 फरवरी को भूकंप आया था, जो काफी शक्तिशाली था। रिक्टर स्केल पर तुर्की में आए भूकंप की तीव्रता को 7.8 मापा गया था और भूकंप का केन्द्र दक्षिणी तुर्की के गाजियांटेप क्षेत्र में था। तुर्की और सीरिया में आए भूकंप की वजह से हजारों घर ढह गये, कई शहर पूरी तरह से बर्बाद हो गये और कुछ गांवों के तो नामोनिशान ही मिट गये। वहीं, अनुमान है, कि तुर्की में आए भूकंप की वजह से कम से कम 100 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications