फिर थर्रायी धरती, आया 7.1 तीव्रता का भूकंप, सूनामी की आशंका

नयी दिल्ली। नेपाल में आए 7.9 क्षमता वाले भूकंप के क्या तबाही मचाई ये किसी से छुपी नहीं है। हजारों जाने चली गई । ऐसा ही भीषण विनाशकारी भूकंप अब पापुआ न्यू गिनी में आया है।

earthquake

इस भूकंप की क्षमता रिक्टर स्केल पर 7.1 मापी गई है। हलांकि अब तक किसी भी अनहोनी की खबर नहीं आई है, लेकिन इस भूकंप के बाद सूनामी की आशंका बढ़ गई है।

भूकंप के केंद्र राजधानी कोकोपो से 111 किमी दूर था। केंद्र के आसपास के इलाकों में खतरनाक सुनामी आने की आशंका जताई गई है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण की माने तो भूकंप निकटवर्ती न्यू ब्रिटेन द्वीप पर कोकोपो शहर से करीब 55 किलोमीटर और राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से 787 किलोमीटर दूर आया। भूकंप की गहराई 33 किलोमीटर में थी।

इस भूकंप के बाद पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने चेतावनी दी है कि भूकंप के केंद्र के 299 किलोमीटर की दूरी में सुनामी की लहरें आ सकती है। आपको बता दें कि पापुआ न्यू गिनी में अकसर भूकंप आते हैं। ये भारत के दक्षिण पूर्व में स्थित एक द्वीपीय देश है, जहां कि जनसंख्या 70 लाख 59 हजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+