अब इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में हिली धरती, 6.7 रही भूकंप की तीव्रता

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में शुक्रवार शाम को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप शाम 7 बजकर 7 मिनट (भारतीय समयानुसार) पर आया।

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में शुक्रवार शाम को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप शाम 7 बजकर 7 मिनट (भारतीय समयानुसार) पर आया। रायटर्स की खबर के मुताबिक यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) ने कहा कि शुक्रवार को इंडोनेशिया के सुमात्रा के दक्षिण-पश्चिम में 6.7 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप की गहराई 10 किमी थी। इस भूकंप के बाद फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिल पाई है।

earthquake

Image- Concept

इससे पहले दिल्ली-NCR में बीते शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 दर्ज की गई थी। इसका केंद्र नेपाल था। इससे पहले मंगलवार को भी यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसका केंद्र भी नेपाल में था। नेपाल में 8 नवंबर को देर रात 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप के झटके से दोती जिले में घर गिर गया जिसमें 6 लोगों की जान चली गई थी।

क्यों आता है भूकंप?

भूगर्भ वैज्ञानिकों के अनुसार, भूकंप आने की असली वजह टेक्टोनिकल प्लेटों में तेज हलचल है। इसके अलावा उल्का प्रभाव और ज्वालामुखी विस्फोट, माइन टेस्टिंग और न्यूक्लियर टेस्टिंग की वजह से भी भूकंप आ सकते हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर मापी जाती है। इस स्केल पर 2.0 या 3.0 की तीव्रता का भूकंप हल्का होता है, जबकि 6 की तीव्रता का मतलब शक्तिशाली भूकंप होता है। जापान में बीते दशक 2011 में 9 रिक्टर स्केल से ऊपर तीव्रता का भूकंप आया था, जिससे काफी अधिक क्षति हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+