कोरोना के बीच भूकंप के झटकों से हिला जापान, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.6, सुनामी की चेतावनी नहीं
कोरोना के बीच भूकंप के झटकों से हिला जापान, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.6, सुनामी की चेतावनी नहीं
नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच जापान की धरती भूकंप के झटकों से हिल गई। जापान में 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। जापान में तड़के 2.32 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। खबर के मुताबिक भूकंप का केंद्र टोक्यो से 85 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्व में था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.6 की थी, हालांकि सूनामी को लेकर कोई अएलर्ट जारी नहीं किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के वमुताबिक जापान के इबाराकी प्रांन्त में सबसे ज्यादा तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र टोक्यों से 85 किमी दूर 36.2 डिग्री उत्तरी अक्षांस और 140.4 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। समुद्र स्तर से इसकी गहराई 100 किमी बताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक किसी भी तरह के जान माल की सूचना नहीं मिली है। वहीं दापान के सीस्मोलॉजी डिपार्टमेंट की ओर से सूनामी को लेकर भी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।












Click it and Unblock the Notifications