नेपाल में फिर आया भूकंप, रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 3.5

नई दिल्ली: भारत के पड़ोसी राज्य नेपाल में एक बार फिर धरती डोली है, जहां बुधवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 3.5 के करीब थी। अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई है, फिर भी अधिकारी जांच पड़ताल कर रहे हैं।

earth

नेपाल प्रशासन के मुताबिक भूकंप के झटके बुधवार को शाम 4.30 पर महसूस किए गए। इसका केंद्र नेपाल के ललितपुर जिले का बगलामुखी इलाका था। भूकंप के झटके आते ही लोग घरों से बाहर निकल गए। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक अभी तक नुकसान की खबर नहीं आई है। आपको बता दें कि अप्रैल 2014 में नेपाल में भयानक भूकंप आया था। जिससे बड़ा नुकसान हुआ था। पूरा नेपाल भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील है।

भूकंप के दौरान बरतें ये सावधानियां
भूकंप के दौरान अगर आप मकान, दफ्तर या किसी भी इमारत में मौजूद हैं, तो वहां से बाहर निकलकर खुले में आ जाएं। इसके बाद खुले मैदान की ओर भागें। अगर आप घर के अंदर हैं तो कोने और मेज के नीचे छुप जाएं। भूकंप आने की स्थिति में किसी बिल्डिंग के आसपास न खड़े हों। अगर आप ऐसी बिल्डिंग में हैं, जहां लिफ्ट हो तो लिफ्ट का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। ऐसी स्थिति में सीढ़ियों का इस्तेमाल करना ही सही होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+