अमेरिका के प्रिंस एडवर्ड आइसलैंड क्षेत्र में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.3

वॉशिंगटन। अमेरिका में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के अनुसार भूकंप के यह झटके प्रिंस एडवर्ड आइसलैंड क्षेत्र में महसूस किए गए हैं। युनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 थी। हालांकि भूकंप में किसी के भी हताहत होने की अबतक कोई खबर सामने नहीं आई है।

earthquake

बता दें कि इससे पहले 22 जुलाई को अमेरिका के अलास्का शहर के चिगनिक से तकरीबन 75 मील दूर दक्षिण में भूकंप के झटके महसूस किए गएथे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.8 दर्ज की गई जोकि काफी खतरनाक श्रेणी में आता है। जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र तकरीबन 8 मील धरती के नीचे था। स्थानीय समय के अनुसार भूकंप के झटके रात 11.12 बजे महसूस किए गए । अमेरिका के नेशनल वेदर सर्विस की ओर से इस भूकंप की जानकारी दी गई। हालांकि अभी तक इस भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई। इस भूकंप के आने का बाद सुनामी का अलर्ट भी जारी किया गया था। लगातार दूसरी बार अलास्का के सैंड प्वाइंट से तकरीबन 103 किलोमीटर दूर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस बार भूकंप के झटकों की तीव्रता 6.1 दर्ज की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+