काबुल में महसूस किए गए भूकंप के झटके, केंद्र हिंदू कुश पर्वत के पास

काबुल में भूकंप के झटके, किसी के हताहत होने की खबर नहीं।

नई दिल्ली। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में लोगों ने देर रात भूकंप के झटके महसूस किए। 5.0 तीव्रता वाले झूकंप के झटकों ने अफगानिस्तान की घरती को हिला दिया। अफगान मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप का केंद्र हिंदू कुश पर्वत के पास था।

 earthquake

खबर लिखे जाने तक इस भूकंप के कहीं से जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं आई थी, लेकिन भूकंप के झटकों के बाद लोग घरों से बाहर निकल गए थे। आपको बता दें कि साल अक्टूबर 2015 में अफगानिस्तान-पाकिस्तान में जबरदस्त भूकंप आए थे। 7.4 की तीव्रता वाले इस भूकंप में 260 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं पिछले कुछ दिनों से कई जगहों पर भूकंप के झके आ रहे हैं।

दो दिन पहले न्यूजीलैड मे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। 7.8 तीव्रता के भूकंप के झटकों के बाद वहां सूनामी का खतरा मंडराने लगा। इस भूकंप की वजह से 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं कल भारत के नार्थ-ईस्ट के 7 राज्यों को 5.0 तीव्रता के भूकंप के झटकों ने हिला कर रख दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+