तालिबान के आतंक के बीच अब अफगानिस्तान पर एक और आफत, लगातार दूसरे दिन भूकंप से कांपी धरती

काबुल, 19 अगस्त: अफगानिस्तान में आज (19 अगस्त) भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके सुबह 11 बजकर 22 मिनट पर महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की ओर से बताया गया है कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के बजारक के 38 किमी उत्तरपूर्व में था। भूकंप से जानमाल के किसी नुकसान की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

 Afghanistan

मंगलवार को भी आया था भूकंप

अफगानिस्तान में दो दिन में दो बार भूकंप आ चुका है। आज से दो दिन पहले मंगलवार सुबह भी देश में भूकंप के झटके आए थे।। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, मंगलवार सुबह 6.08 बजे अफगानिस्तान के फैजाबाद से 83 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में रिक्टर पैमाने पर 4.5 तीव्रता का भूकंप आया था। अफगानिस्तान इन दिनों भारी उथल पुथल के दौर से गुजर रहा है। अमेरिकी फौजों की वापसी और राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश छोड़कर भाग जाने के बाद तालिबान देश की सत्ता पर कब्जा कर चुके हैं। जिसके बाद देश में भारी अराजकत की स्थिति है और लोगों में खौफ है। इस सबके बीच दो दिन में दो बार आए भूकंप ने लोगों की चिंताएं और बढ़ी दी हैं।

वानुआतु में 6.8 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी

दक्षिण प्रशांत महासागर के वानुआतु में भी बुधवार को भूकंप आया है। इसके बाद यहां सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। एक अमेरिकी मॉनिटर ने ये चेतावनी जारी की है। वानुअतु में 6.8 की तीव्रता का भूकंप आया है। जिसके बाद सुनामी की चेतावनी में कहा गया है कि प्रारंभिक आकलन में सामने आया है कि कि भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर के दायरे में खतरनाक सुनामी की लहरें देखी जा सकती हैं। तटीय इलाकों पर इसका बहुत अधिक असर देखने को मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+