Earthquake In Turkey: भूकंप ने एयरपोर्ट के रनवे को दो हिस्सों में चीर डाला, नहीं देखी होगी ऐसी तस्वीर
तुर्की के अखबार डेली साबाह ने पुष्टि की है कि रनवे पर दरार पड़ने के बाद हताय एयरपोर्ट पर विमानों का संचालन बंद कर दिया गया है। देश के राष्ट्रपति ने कहा है कि सोमवार का भूकंप दशकों में तुर्की की सबसे भीषण आपदा है।

Image: Twitter
तुर्की और सीरिया में सोमवार को तीन शक्तिशाली भूकंप आए, जिससे बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान हुआ। अब तक की जानकारी के मुताबिक इस घटना में मरने वाले लोगों की संख्या लगभग 5,000 से अधिक पहुंच चुकी है और कहा जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा करीब 8 गुना तक हो सकता है। इस भूकंप से दो देशों तुर्की और सीरिया में चारों तरफ तबाही का मंजर ही दिखाई दे रहा है। आपदा की तस्वीरें भयावह और दिल को झकझोर देने वाली हैं। इस भूकंप की वजह से कई शहरों का एक दूसरे शहरों से संपर्क टूट गया है। इसी बीच एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे भूकंप से एयरपोर्ट का रनवे भी नहीं बचा बल्कि वह दो हिस्सों में टूट गया है।
हयात एयरपोर्ट का रनवे टूटा
वीडियो में दिख रहा ये टूटा हिस्सा तुर्की के हयात प्रांत स्थित हवाई अड्डे पर बना एकमात्र रनवे का है। तुर्की के अखबार डेली साबाह ने पुष्टि की है कि रनवे पर दरार पड़ने के बाद हताय एयरपोर्ट पर विमानों का संचालन बंद कर दिया गया है। देश के राष्ट्रपति ने कहा है कि सोमवार का भूकंप दशकों में तुर्की की सबसे भीषण आपदा है। भूकंप विज्ञानियों के अनुसार, सोमवार को आया पहला भूकंप देश में अब तक दर्ज किए गए सबसे बड़े भूकंपों में से एक था। बीबीसी के अनुसार, 12 घंटे बाद, 7.5 की तीव्रता के साथ दूसरा भूकंप आया, जिसका केंद्र कहारनमारस प्रांत के एलबिस्तान जिले में था। आपदा के बाद तुर्किए के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने देश में सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।
5,600 से अधिक इमारतें गिरीं
तुर्की के उपराष्ट्रपति ने अंदेशा जताया कि जैसे-जैसे राहत और बचाव कार्य आगे बढ़ेगा वैसे-वैसे आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़ सकती है। एक अनुमान के मुताबिक तुर्की और सीरिया में मौतों की संख्या बढ़कर 14000 हो सकती है। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में कुल 5600 इमारतों के जमींदोज होने का अनुमान है। भारत ने भी संकट की इस घड़ी में मानवीय आधार पर तुर्की को मदद का हाथ बढ़ाया है। पीएम मोदी के निर्देश पर एनडीआरएफ की 2 टीमें राहत और बचाव कार्य के लिए तुर्की पहुंच चुकी है।
तुर्की में इतने भूकंप क्यों आते हैं? इस वजह से हो चुके हैं मानव इतिहास के सबसे बड़े हादसे












Click it and Unblock the Notifications