म्यांमार में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए, तीव्रता 4.2

साउथ ईस्ट एशिया के देश म्यांमार में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार भूकंप के यह झटके सुपबह 2.52 बजे महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.2 दर्ज की गई है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके काफी देर तक महसूस किए गए हैं।

बता दें कि धरती के नीचे कई प्लेट होती हैं, जो हमेशा मूव करती रहती हैं, जिसे प्लेट टेक्टोनिक मूवमेंट कहते हैं। जब यह प्लेट आपस में टकराती हैं तो इससे धरती की सतह पर कंपन महसूस होती है जिसे भूकंप कहते हैं।

earthquake

रिपोर्ट के अनुसार एक के बाद एक लगातार तीन भूकंप के झटके महसूस किए गए है। दूसरा झटका झटका 2.53 बजे और तीसरा झटका तीन घंटे बाद यागून में आया था। इन जिसकी तीव्रता 4.5 दर्ज की गई है। भूकंप की गहराई तकरीबन 10 किलोमीटर बताई जा रही है।

बता दें कि जब भी भूकंप के झटके महसूस हो तो आपको तत्काल सुरक्षित जगह पर जाना चाहिए। झटके महसूस होने के समय आपको खुली जगह पर जाना चाहिए और खुद को सुरक्षित करना चाहिए। साथ ही इस बात के लिए भी तैयार रहना चाहिए एक भूकंप के झटके के बाद दूसरा झटका भी आ सकता है। लिहाजा तुरंत घर के भीतर नहीं जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+