चीन में भूकंप के झटके, तीव्रता 5.5, 10 लोग घायल, कई बिल्डिंग क्षतिग्रस्त
चीन में देर रात भूकंप के तेज झटके महूसस किए गए हैं। जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके शैंडॉन्ग प्रोविंस स्थित डेजो सिटी के पिंग्युआन काउंटी में महसूस किए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 दर्ज की गई है।
रिपोर्ट के अनुसार इस भूकंप के झटकों की वजह से 10 लोग घायल हुए हैं। कई बिल्डिंग ढह गई है। भूकंप का केंद्र डेजो शहर से 26 किलोमीटर दक्षिण की ओर था। जबकि इसकी गहराई 10 किलोमीटर दर्ज की गई है।

गौर करने वाली बात है कि इससे पहले अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। अफगानिस्तान में शनिवार को 5.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं पहुंचा था।
बता दें कि धरती की सहत के नीचे कई प्लेट होती हैं, जोकि हमेशा मूव करती रहती हैं। ऐसे में जब यह आपस में टकराती हैं हैं तो इसके घर्षण से धरती की सतह पर कंपनी होती है जिसे भूकंप कहते हैं। जब भी भूकंप आए तो आपको किसी खुली जगह पर जाना चाहिए और इसके बाद लोगों की मदद करनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications