अफगानिस्तान में फिर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
अफगानिस्तान में फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर जिसकी तीव्रता 4.2 रही।

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। 2 मार्च के बाद एक बार फिर अफगानिस्तान की धरती कांपी है। इस भी अफगानिस्तान के फैजाबाद में भूकंप के झटके लगे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 रही। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, बुधवार को 1:40 बजे अफगानिस्तान में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया।
4.2 तीव्रता का भूकंप
अफगानिस्तान के फैजाबाद में बुधवार को 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। एनसीएस ने भूकंप की जानकारी दी। हालांकि भूकंप से अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है। लेकिन एक हफ्ते में दूसरी बार आए झटकों से लोगों के अंदर डर है। इससे पहले अफगानिस्तान में 2 मार्च को एक ही दिन में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
2 मार्च को भी हिली थी धरती
आपको बता दें कि इससे पहले 2 मार्च को अफगानिस्तान के फैजाबाद क्षेत्र में 02:35 बजे 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था। NCS के अनुसार, भूकंप 37.73 के अक्षांश और 73.47 के देशांतर पर 245 किलोमीटर की गहराई में आया था।












Click it and Unblock the Notifications