देखें किस तरह भूकंप ने बदल दी नेपाल की तस्वीर
काठमांडू। पूरे नेपाल में इस समय तबाही का मंजर फैला हुआ है, हालांकि राहत कार्य तेजी से जारी है लेकिन अब भी काफी लोगों की मलबे में दबे होने की आशंका है। अब तक जो जानकारी हासिल हुई है उसके हिसाब से भूकंप में मरने वालों की संख्या 3,200 का आंकड़ा पार कर गई है।
जबकि भूकंप से लगभग 6,500 लोग घायल हुए हैं। नेपाल के आपदा प्रबंधन मंडल के प्रमुख रामेश्वर डांगल ने बचाव कार्य तेज होने के बाद मृतकों के नए आंकड़ों की पुष्टि की।
Posted by Ankur Sharma on Monday, April 27, 2015
भारत की ओर से इस मुश्किल वक्त में नेपाल की हर संभव मदद की जा रही है। केंद्र सरकार ने सोमवार को नेपाल और भारत में विनाशकारी भूकंप का शिकार हुए लोगों के प्रति संवेदना जाहिर की और कहा कि सरकार संकट की घड़ी में अपने तथा पड़ोसी नेपाल के लोगों के साथ खड़ी है। शनिवार को आये झटकों ने पूरी तरह से नेपाल की पूरी तस्वीर को ही बदल दिया है।
आप भी देखिये इस बदहाल नेपाल का हाल..
Machha Pokhari (Kathmandu): To cheers and clapping, #NDRF rescue a Nepali woman from deep rubble #NepalEarthquake pic.twitter.com/dLoWdX67rD
— ANI (@ANI_news) April 27, 2015 "Search and rescue" operations being carried out by the #NDRF in Kathmandu #NepalEarthquake pic.twitter.com/8shrfs9ovo
— ANI (@ANI_news) April 27, 2015 Search & rescue ops being carried out by the #NDRF in Kathmandu #NepalEarthquake https://t.co/mLxKbLv8tq
— ANI (@ANI_news) April 27, 2015 












Click it and Unblock the Notifications