44 साल के हॉलीवुड स्टार ड्वेन जॉनसन बनें दुनिया के सबसे सेक्सी मर्द

44 साल के ड्वेन जॉनसन हैं दुनिया के सबसे सेक्सी और हॉट मर्द।

नई दिल्ली। रेसलिंग से हॉलीवुड के सबसे महंगे एक्टर का खिताब जीतने वाले ड्वेन जॉनसन अब दुनिया के सबसे सेक्सी आदमी बन चुके हैं। ड्वेन जॉनसन द रॉक के नाम से दुनियाभर में मशहूर इस एक्टर को पीपुल मैंगजीन ने दुनिया से सबसे सेक्सी मर्द का खिताब दिया है। मैगजीन ने अपने कवर पेज पर ड्वेन की हॉट फोटो के साथ ये कैप्शन लिखा है।

 dwayne johnson

डब्लूडब्लूएफ रेसलिंग से हॉलीवुड में एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में देने के बाद से वह न सिर्फ सुपरस्टार्स की कतार में आ गए हैं बल्कि दुनिया भर में उनके चाहने वालों का आंकड़ा भी दोगुना हो गया है। ड्वेन की लोकप्रियता का आलम यह है कि वो दुनिया के सबसे महंगे एक्टर बन चुके हैं। जापान के इंजीनियरों ने जो किया जानकार हैरान रह गए दुनियाभर के इंजीनियर्स

मैगजीन के एडिटर जुलिया डॉर्डन से जब इस बारे मे बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस साल ड़्वेन ने अद्भुत काम किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद को रेसलिंग से हॉलीवुड तक पहुंचाया। इतना ही नहीं बहुत ही जल्द वो सबसे महंगे एक्टर बन गए। इतना सब पाने के बावजूद वो दिल से बेहद अच्छे और साधारण हैं।

मैंगजीन द्वारा खुद को सेक्सीएट्स मैन अलाइव ऑन प्लैनेट का खिताब दिए जाने के बाद ड्वेन ने ट्वीट कर इसके लिए धन्यवाद दिया और कहा कि इललिए मुझे सुबह 4 बजे उठकर कसरत करनी पड़ती है। उन्होंने लिखा कि सुबह 4 बजे उठकर कार्डियो और जबरदस्त ट्रेनिंग करने से मुझे अपने काम और किरदारों पर फोकस करने का मौका मिलता है. लेकिन पिता होना और भी मुश्किल काम है।

आपको बता दें कि ड्वेन दो बेटियों के पिता है। 44 साल के ड्वेन व्यस्त एक्टरों में सबसे ऊपर है। उनका शिड्यूल को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सुपरस्टार की जिंदगी आसान नहीं होती है। उसकी सालाना कमाई करीब 430 करोड़ रुपए है। प्रोडक्शन हाउस समेत उसके कुछ बिजनेस वेंचर्स भी चल रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+