'भागने की कोशिश की तो बेरहमी से पीटा', अमेरिका जा रहे भारतीय युवक का रोते हुए वीडियो वायरल

Dunki Route Viral Video: सोशल मीडिया पर एक भारतीय सिख युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बिस्तर पर लाचार हालत में लेटा हुआ हाथ जोड़कर लोगों से अवैध 'डंकी रूट' के जरिए अमेरिका जाने की कोशिश नहीं करने की अपील करता नजर आ रहा है।

युवक दर्द से कराहते हुए दावा करता है कि मैक्सिको पहुंचने के बाद उसके साथ मारपीट की गई और अब वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा है। हालांकि, वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और युवक की पहचान भी सामने नहीं आई है।

Dunki route viral video

'मेरी गलती कोई और न दोहराए'

करीब 33 सेकंड के इस वीडियो में युवक बिस्तर पर लेटा हुआ दिखाई देता है। वह हाथ जोड़कर लोगों से अपील करता है कि वे उसके बताए रास्ते पर न जाएं। युवक भावुक होकर कहता है, 'मेरी गलती कोई और न दोहराए. इस रास्ते से यहां मत आना.' वीडियो में वह अपनी स्थिति को बेहद खराब बताते हुए लोगों को अवैध तरीके से विदेश जाने के खतरों के बारे में चेतावनी देता है।

ये भी पढे़ं: क्या BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin ने अपने घर पर गलत तिरंगा फहराया? वायरल तस्वीर की सच्चाई जानें

भागने की कोशिश पर मारपीट का दावा

वीडियो में युवक दावा करता है कि उसने वहां से भागने की कोशिश की थी, जिसके बाद उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई। वह कहता है, 'मैंने भागने की कोशिश की और उन्होंने मुझे बहुत बुरी तरह पीटा. अब मैं ठीक से चल भी नहीं सकता.' इसके बाद वह कैमरा पकड़े व्यक्ति की तरफ इशारा करते हुए दावा करता है कि यही वह व्यक्ति है जो उसे वहां लेकर आया था।

एजेंटों के झांसे में न आने की अपील

युवक वीडियो के जरिए उन लोगों को भी चेतावनी देता नजर आ रहा है, जो एजेंटों के झांसे में आकर अवैध रास्ते से अमेरिका पहुंचने की कोशिश करते हैं। उसका दावा है कि सुरक्षित विदेश पहुंचाने का भरोसा देने वाले एजेंटों के बहकावे में नहीं आना चाहिए। वीडियो के अंत में वह हाथ जोड़कर अपनी गलती का जिक्र करता है और कहता है कि वह इसकी बड़ी कीमत चुका चुका है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो

बताया जा रहा है कि 33 सेकंड का यह वीडियो सबसे पहले बुधवार को टिकटॉक पर पोस्ट किया गया था। इसके बाद इसे एक्स समेत दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर किया गया। वीडियो को अलग-अलग दावों और कैप्शन के साथ वायरल किया जा रहा है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो में दिख रहा युवक वास्तव में मैक्सिको में है या उसके साथ कथित घटना कब और कहां हुई।

ये भी पढे़ं: घाघरा-ट्यूब टॉप में ये क्या कर रहे CJP फेम उज्ज्वल सिंह? वायरल वीडियो देख लोग कर रहे ट्रोल!

क्या है डंकी रूट और कितना खतरनाक है सफर?

'डंकी रूट' उन अनौपचारिक और अवैध प्रवासी रास्तों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है, जिनसे लोग वैध इमिग्रेशन प्रक्रिया से बाहर दूसरे देशों तक पहुंचने की कोशिश करते हैं। अमेरिका जाने वाले कुछ रूट दक्षिण अमेरिका से शुरू होकर पनामा और मैक्सिको तक पहुंचते हैं। इस दौरान डेरियन गैप जैसे खतरनाक इलाकों से गुजरना पड़ सकता है। जंगल, नदियां, अपराधी गिरोह और अवैध सीमा पार करने का जोखिम इस सफर को बेहद खतरनाक बनाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+