घाघरा-ट्यूब टॉप में ये क्या कर रहे CJP फेम उज्ज्वल सिंह? वायरल वीडियो देख लोग कर रहे ट्रोल!

Ujjwal Singh Viral Dance Video: CJP प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया पर पहचान बनाने वाले उज्ज्वल सिंह का एक नया डांस वीडियो इन दिनों खूब शेयर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दिल्ली के द ललित होटल का है। वीडियो में उज्ज्वल एक स्टेज के ऊपर खड़े होकर डांस करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने घुटने तक की लंबाई वाला घाघरा और काले रंग का ट्यूब टॉप पहना हुआ है।

ग्लैमरस मेकअप के साथ वह फिल्मी अंदाज में कमर मटकाते हुए डांस कर रहे हैं। पीछे फिल्म 'स्त्री' का 'कमरिया' गाना बज रहा है। वीडियो सामने आने के बाद कुछ लोग उज्ज्वल के अंदाज की चर्चा कर रहे हैं। जबकि कई लोग उन्हें सोशल मीडिया पर निशाना भी बना रहे हैं।

Ujjwal Singh Viral Dance Video

मेज पर खड़े होकर किया डांस

वायरल वीडियो में उज्ज्वल होटल के एक मेज के ऊपर खड़े दिखाई दे रहे हैं। वह 'कमरिया' गाने पर पूरे जोश के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। घाघरा, काले ट्यूब टॉप और ग्लैमरस मेकअप में उनका अंदाज काफी अलग दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने इस पर कमेंट किया। एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद वह अपना नीट अंक सुधारने पर ध्यान दे रहे हैं।"

ये भी पढ़ें: मनन मिश्रा कौन ? CJP ने उनके खिलाफ क्यों खोला मोर्चा, इस्तीफे के लिए कर सकती है आंदोलन, CJI से जुड़ा है विवाद

एक अन्य यूजर ने उज्ज्वल के वीडियो पर टिप्पणी करते हुए लिखा कि इस तरह के व्यवहार से पूरे LGBTQ समुदाय का मजाक बनाया जाता है। हालांकि, इस टिप्पणी में समुदाय को लेकर आपत्तिजनक भाषा का भी इस्तेमाल किया गया। वहीं एक अन्य व्यक्ति ने तंज कसते हुए लिखा कि "NTA ने उन सभी लोगों को प्रेरित करने के लिए इस वीडियो का इस्तेमाल करने का फैसला किया है, जो नीट में सफल नहीं हो पाए।"

मेकअप बदलने का वीडियो भी शेयर किया

डांस वीडियो में उज्ज्वल जिस अंदाज में नजर आ रहे हैं, उससे जुड़ा उनका मेकअप का वीडियो भी उनके इंस्टाग्राम अकांउट पर मौजूद है। इसमें उनका सामान्य रूप से तैयार होकर इस खास लुक में आने का बदलाव दिखाया गया है।

6 जून को पहली बार नजर आए थे

उज्ज्वल सिंह पहली बार 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए CJP प्रदर्शन के दौरान नजर आए थे। इसके बाद 20 जून से शुरू हुए 35 दिन लंबे सीजेपी प्रदर्शन में वह एक चर्चित चेहरा बन गए। प्रदर्शन के दौरान उज्ज्वल के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे। इनमें उनके परिवार से जुड़े कई दावे भी शामिल थे। एक वीडियो में उन्होंने बताया था कि उनकी मां और दादी ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया था। एक अन्य वायरल बातचीत में उनकी मां का कथित बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने उज्ज्वल के दिल्ली जाने और वहां रहने को लेकर आपत्तिजनक बात कही थी।

इसके अलावा उज्ज्वल का एक बयान भी खूब चर्चा में रहा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि पैसे आने के बाद वह भारत छोड़कर किसी दूसरे देश में चले जाएंगे। अब उनके इसी पुराने सोशल मीडिया चर्चित चेहरे के बीच यह नया डांस वीडियो भी तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में फिर शुरू होगा CJP का बड़ा आंदोलन? अभिजीत दिपके ने दिया 'जंतर-मंतर सीजन-2' का इशारा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+