Dubai: इस खूबसूरत राजकुमारी ने दिया अपने पति को सोशल मीडिया पर तीन तलाक,कहा- 'वो किसी गैर के साथ व्यस्त'
Dubai Princess Divorce: दुबई की राजकुमारी शेखा महरा अक्सर अपनी खूबसूरती की वजह से काफी चर्चा में रहती हैं, उन्हें लोग सोशल मीडिया 'प्रिसेंस' के भी नाम से पुकारते हैं, उनकी पोस्ट, उनकी स्टाइल अक्सर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनते हैं लेकिन इस बार वो अपनी पर्सनल कारणों की वजह से लोगों के बीच सुर्खियां बनी हैं।
दरअसल शेखा महरा ने चौंकाने वाले अंदाज में अपने पति शेख माना को तीन तलाक दिया है, जिसे लेकर सियासी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक पर खलबली मच गई है और लोग इस बारे में कई तरह की बातें कर रहे हैं।

दरअसल संयुक्त अरब अबीरात के प्रधानमंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिल मकतूम की बेटी शेखा महरा ने अपने पति को इंस्ट्रागाम पोस्ट के जरिए तलाक दिया है। अपनी पोस्ट में शहजादी ने अपने पति पर किसी और के साथ बिजी होने का आरोप लगाया है।
'डियर हसबैंड...आप किसी और के साथ हैं'
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि 'डियर हसबैंड...आप किसी और के साथ हैं, ऐसे में मैं आपको तलाक देने का ऐलान करती हूं, मैं आपको तलाक देती हूं, मैं आपको तलाक देती हूं और मैं आपका तलाक देती हूं, अपना ख्याल रखें...आपकी एक्स वाइफ।'
राजकुमारी का अकाउंट क्या हैक हुआ?
इस पोस्ट के सामने आते ही बवाल मच गया। पहले तो लोगों को लगा कि शायद राजकुमारी का अकाउंट किसी ने हैक करके ऐसी हिमाकत की है लेकिन बाद में पता चला कि नहीं वाकई में राजकुमारी ने ही ये पोस्ट लिखी है।
राजकुमारी और शेख ने एक-दूसरे को अनफॉलो किया
सोशल मीडिया पर राजकुमारी और शेख माना ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। दोनों के सोशलअकाउंट से शादी की तस्वीर भी हटा दी गई है, हालांकि इस बारे में दोनों ही के फैमिली की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है लेकिन राजकुमारी की पोस्ट ने पूरे दुबई में खलबली मचा दी है।
साल भर पहले हुई थी शादी, दो माह पहले बनीं मां
आपको बता दें कि देखने में बेहद ही हसीन राजकुमारी महरा दो महीने पहले ही मां बनी हैं। उनकी और माना की शादी को एक साल ही हुआ है और साल भर के अंदर ही उन्होंने अपने और माना के पहले बच्चे को जन्म दिया है।
Beauty with Brain कहलाती हैं राजकुमारी महरा
महरा को लोग Beauty with Brain कहते हैं, उन्होंने कानून की पढ़ाई की है और महिलाओं के अधिकारों के लिए काफी सोशल वर्क भी किया है। फिलहाल उनका पूरा मुल्क इस वक्त शहजादी की शादी टूटने से परेशान है, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है , लोग महरा के लिए अफसोस जता रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications