तालिबानी आतंकियों की बंदूक चुराकर उन्हें ही भून डाला, बंधक ने खुद को कराया आजाद

नई दिल्ली। तालिबानी आंतकियों की खौफनाक वारदातों के बारे में आप पहले भी कई बार पढ़ चुके होंगे। लोगों में खौफ पैदा करने के लिए उन्हें बंधक बनाया और फिर बेरहमी से उनकी हत्या कर देना उनकी आदत में शुमार होता है, लेकिन तालिबानी आंतकियों के साथ एक बंधक ने जो किया वो बेहद दिलचस्प था। आतंकियों ने अफगान के एख शख्स को बंधक बना लिया था, लेकिन उस शख्स ने आतंकियों की ही बंदूक को चुराकर उन्हें ही भून डाला और उन्हीं की ट्रक में वहां से फरार हो गया।

 In dramatic escape, Afghan hostage grabs gun as Taliban captors pray, shoots dead 7

एचडी की रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान के रहने वाले अवाल खान और एक स्थानीय पुलिस को तालिबानी आंतकियों ने अपहरण कर बंधक बना लिया। उन्हें बंधक बनाकर पक्तिका इलाके में रखा गया। इस इलाके पर तालिबान का कब्जा है। आंतकियों ने अवाल खान को जंजीरों से बांध दिया। जिस वक्त आतंकी नवाज पढ़ रहे थे, अवाल ने चुपके से एक आतंकी की बंदूक चुरा ली और ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए 7 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया, जबकि 18 को जख्मी कर दिया।

आतंकियों पर फायरिंग करते हुए वो उनके ही पिकअप ट्रक में सवार होकर वहां से फरार हो गया। अवाल के भाई से पूरी घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी। गौरतलब है कि तालिबानी आतंकी लोगों और विदेशियों को बंधक बनाकर अपनी मांगें मनवाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+