काबुल मे शहीद हुई दिल्ली की बेटी फेरेल कौन थी? जानते हैं उसकी 10 खास बातें
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) डा. मरथा फेरेल के नाम से भले ही लगे कि वे कोई यूरोपी हों पर वह खाटी दिल्ली वाली थीं। फेरेल को आतंकियों ने पिछले दिनों काबुल में मार डाला था। फेरेल का संबंध दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके के एक ईसाई परिवार से संबंध था।

वह प्राटीसिपेटरी रिसर्च इन एशिया नाम की संस्था से जुड़ीं थीं। वे देश में महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के काम को अंजाम दे रही थीं। उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार को राजधानी पहुंचा तो उनके तमाम मित्रों और संबंधियों की आंखें नम हो गईं।
कौन थीं फेरेल? आइये जाने उनके बारे में कुछ खास बातें।
- फेरेल की शिक्षा दिल्ली के मशहूर आईपी कालेज से हुई।
- उनका परिवार लंबे समय से दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में बसा हुआ है।
- फेरेल दफ्तरों में औरतों के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न के मामलों को लेकर भी जागरूकता फैलाने का काम कर रही थी ताकि पीड़ित महिला आगे आए।
- फेरेल काबुल में एक सेमिनार और कार्य़शाला में भाग लेने के लिए गई थीं।
- फेरेल की शादी लखनऊ के एक खत्री परिवार में हुई थी। पर वह पति और परिवार के साथ दिल्ली में ही रहती थीं।
- फेरेल दिल्ली के सेमिनार सर्किट में भी बहुत एक्टिव थीं।
- उन्होंने महिलाओं के अधिकारों पर कुछ किताबें भी लिखीं थीं।
- उनके मित्रों ने बताया कि वह भारतीय पाककला में भी माहिर थीं।
- फेरेल अंग्रेजी तथा हिन्दी समेत कई भाषाओं को धारा प्रवाह बोल लेती थीं।
- फेरेल अपने इलाके के निर्धन बच्चों को मुफ्त पढ़ाती भी थीं।












Click it and Unblock the Notifications