अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ अप्रवासियों को बताया 'जानवर'

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने अप्रवासियों पर एक ऐसा बयान दे डाला है जिसके बाद वह फिर से आलोचकों के निशाने पर आ सकते हैं। गुरुवार को एक बयान में ट्रंप ने कहा है, 'कुछ अप्रवासी जानवर होते हैं।'

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने अप्रवासियों पर एक ऐसा बयान दे डाला है जिसके बाद वह फिर से आलोचकों के निशाने पर आ सकते हैं। गुरुवार को एक बयान में ट्रंप ने कहा है, 'कुछ अप्रवासी जानवर होते हैं।' ट्रंप ने यह बात उस समय कही है जब वह बॉर्डर पर दिवार और कानून को लागू करने के उपायों के बारे में बात कर रहे थे। ट्रंप ने यह बात उन रिपब्लिकंस से कही है जो व्‍हाइट हाउस का दौरा करने आए थे।

donald-trump-migrants-animals

अप्रवासियों को हत्‍यारा भी बता चुके हैं ट्रंप

ट्रंप ने कैलिफोर्निया से आए रिपब्लिकंस से कहा, 'कुछ लोग ऐसे हैं जो हमारे देश में आ रहे हैं या यहां आने की कोशिशें कर रहे हैं।' ट्रंप ने आगे कहा, 'आप विश्‍वास नहीं करेंगे कि ये लोग कितने गंदे हैं और ये इंसान हैं ही नहीं बल्कि जानवर हैं और हम इन्‍हें देश से बाहर कर रहे हैं।' ट्रंप की टिप्‍पणी अप्रवासन और कानूनी एजेंसी जिसे 'सैंचुरी सिटीज' कहते हैं उस पर और एमएस-13 गैंग पर टिप्‍पणी के बाद आई है। ट्रंप अक्‍सर ही एमएस-13 गैंग के सदस्‍यों पर टिप्‍पणी करते आए हैं। इस गैंग की शुरुआत अमेरिका में हुई थी लेकिन इसकी जड़ें अल सल्‍वाडोर में हैं। ट्रंप हमेशा इस गैंग को 'खतरनाक' और 'हत्यारा' करार देते आए हैं।

नाजियों से की गई ट्रंप की तुलना

डेमोक्रेट्स की ओर से हाल ही में अप्रवासियों पर ट्रंप की कड़ी टिप्‍पणी का विरोध किया जा चुका है। कई लोग ट्रंप की इन टिप्‍पणियों की तुलना नाजियों की यहूदी लोगों पर किए गए कमेंट्स तक से कर डालते हैं। कोलोराडो से कांग्रेस सदस्‍य जारेड पोलिस ने ट्रंप के इस बयान पर कहा, 'अप्रवासी लोग भी इंसान हैं। वह जानवर, अपराधी, 'ड्रग डीलर्स और बलात्‍कारी नहीं हैं। वहीं कैलिफोर्निया के गर्वनर जैरी ब्राउन ने कहा कि ट्रंप अप्रवासन पर झूठ बोल रहे हैं। वह अपराध ओर कैलिफोर्निया के कानूनों के बारे में भी झूठी बातें लोगों को बता रहे हैं। ब्राउन ने आगे कहा दर्जन भर रिपब्लिकन राजनेताओं का ट्रंप की चापलूसी के लिए उनसे मिलना और उनकी बेतुकी नीतियों की तारीफ करने से कुछ नहीं बदलने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+