Donald Trump News: 'ट्रंप को वास्तव में लगी थी गोली', रैली के दौरान जानलेवा हमले पर FBI
Donald Trump News Update:अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले में उनके कान में गोली लगी थी। यह पुष्टि संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने शुक्रवार (स्थानीय समय) को अपनी रिपोर्ट में की है। एफबीआई ने बताया कि बीती 13 जुलाई को पेन्सिलवेनिया रैली में ट्रंप की हत्या के प्रयास के दौरान स्नाइपर की बंदूक से चली गोली उनके कान में लगी थी। वह पूरी गोली थी या छोटे टुकड़ों में विभाजित थी।
एफबीआई का बयान सप्ताह की शुरुआत में एफबीआई निदेशक क्रिस्टोफर रे की अस्पष्ट टिप्पणियों के बाद आया है। जिसमें क्रिस्टोफर ने इस बात पर संदेह पैदा करती प्रतीत हुई कि क्या ट्रम्प को वास्तव में गोली लगी थी। क्या कहा था क्रिस्टोफर ने?

सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिस्टोफर ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि इस महीने की शुरुआत में पेंसिल्वेनिया में उनकी रैली में हत्या के प्रयास के दौरान गोली ट्रम्प के दाहिने कान को ही क्या छूई थी? इस बारे में अभी भी "कुछ सवाल" हैं।
रैली के दौरान ट्रंप पर चली थी गोली
13 जुलाई को ट्रंप की रैली में हुई गोलीबारी ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया, जिसके परिणामस्वरूप एक सहभागी की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर की पहचान 20 साल के थॉमस मैथ्यू क्रुक्स के रूप में हुई, जिसने कथित तौर पर एक छत से ट्रंप के कान को छूते हुए गोली चलाई।
अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, एफबीआई ने इस घटना को घरेलू आतंकवाद और हत्या के प्रयास के रूप में चिह्नित किया। हालांकि, क्रुक्स की हरकतों के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं था।
मेडिकल रिपोर्ट में गोली के निशान
26 जुलाई को, व्हाइट हाउस में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के चिकित्सक रहे टेक्सास के रिपब्लिकन रोनी जैक्सन ने कहा कि ट्रंप के दाहिने कान में गोली लगी थी। सीबीएस न्यूज के अनुसार जैक्सन ने कहा कि हत्यारे ने हाई पावर वाली राइफल का इस्तेमाल करके कम दूरी से कई राउंड फायर किए, जिसमें से एक गोली पूर्व राष्ट्रपति और अब राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार के दाहिने कान में लगी।
उन्होंने कहा कि उन्होंने बटलर मेमोरियल अस्पताल से ट्रंप के मेडिकल रिकॉर्ड की समीक्षा की है, जहां उन्हें "दाहिने कान में गोली लगने" के लिए इलाज किया गया था, और अस्पताल के मेडिकल स्टाफ के शुरुआती आकलन और उपचार से सहमत हैं। जैक्सन ने लिखा, "इस बात का बिल्कुल भी सबूत नहीं है कि यह गोली के अलावा कुछ और था।












Click it and Unblock the Notifications