साउथ कोरिया पहुंचकर डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्थ कोरिया को दी चेतावनी, कहा- हमसे मत उलझो

सियोल। अमेरिकी राष्ट्रपति एशिया यात्रा पर हैं और जापान के बाद साउथ कोरिया पहुंचकर डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्थ कोरिया को कड़े शब्दों में चेतावनी दी हैं। ट्रंप ने मंगलवार को सियोल में साउथ कोरियाई राष्ट्रपति मून जे-इन से मुलाकात कर नॉर्थ कोरिया को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि हमें कम ना आंके और ना ही हमसे कोशिश करे। कोरिया प्रायद्वीप में परमाणु हमले को लेकर बढ़ते तनाव के बीच जापान के बाद साउथ कोरिया पहुंचकर भी ट्रंप ने नॉर्थ कोरिया की कड़े शब्दों में आलोचना की है।

साउथ कोरिया पहुंचकर ट्रंप ने नॉर्थ कोरिया को दी चेतावनी

नॉर्थ कोरिया से मात्र 35 मील की दरी पर ट्रंप ने दुनिया को कहा कि प्योंगयांग को अलग-थलग करने के लिए एक साथ आएं। ट्रंप ने सियोल में विश्व समुदाय को नॉर्थ कोरिया का समर्थन करने से मना किया है। ट्रंप ने साउथ कोरिया के नेताओं से कहा कि वे अमेरिकी शहरों को डर और धमकी की साये में नहीं रहने देंगे।

चीन रवाना होने पहले ट्रंप ने कहा, 'हम इतिहास के सबसे बूरे नरंसहार को दोहराना नहीं चाहते हैं'। नॉर्थ कोरिया के खतरे से निपटने के लिए ट्रंप ने कहा कि साउथ कोरिया अमेरिका से हथियार खरीदेगा, जिसमें मिसाइल और एयरक्राफ्ट भी शामिल है।

डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्थ कोरिया की सीमा से 100KM दूरी पर साउथ कोरिया में अमेरिकी बेस हंफ्रीज का दौरा कर यूएस और साउथ कोरियाई सैनिकों से मुलाकात कर उनके साथ लंच किया। साउथ कोरिया में अमेरिकी बेस हंफ्रीज यूएस मिलिट्री का सबसे बड़ा अड्डा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+