ट्रंप ने कोरोना टेस्टिंग को बताया दोधारी तलवार, अधिकारियों को दिए थे कम जांच करने के निर्देश
नई दिल्ली: मौजूदा वक्त में अमेरिका कोरोना का केंद्र बना हुआ है। जिस वजह से वहां पर अब तक 23 लाख मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 1.22 लाख लोगों की मौत हुई है, जबकि 7 लाख से ज्यादा लोग रिकवर हुए हैं। कोरोना महामारी के बीच अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टुल्सा में शनिवार को पहली रैली की। इस दौरान उन्होंने कोरोना जांच को लेकर कई खुलासे भी किए।

रैली में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे थे। ऐसे में 2.5 करोड़ लोगों का टेस्ट किया गया। उन्होंने कहा कि जब आप ज्यादा परीक्षण करेंगे, तो आपको ज्यादा लोगों को खोजना पड़ेगा। टेस्टिंग एक दोधारी तलवार की तरह है। इस वजह से मैंने परीक्षण को धीमा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। उन्होंने कहा कि मैं इसे 'कुंग फ्लू' नाम भी दे सकता हूं। इस दौरान कोरोना वायरस की व्याख्सा के लिए उन्होंने नस्लवादी शब्द का इस्तेमाल किया।
रैली के बाहर प्रदर्शन
अमेरिका में अश्वेत युवक जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद से प्रदर्शन जारी हैं। शनिवार को राष्ट्रपति ट्रंप को अपनी रैली के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान ट्रंप समर्थकों और प्रदर्शनकारियों में झड़प भी हुई। पुलिस ने मौके पर मोर्चा संभालते हुए रैली से कुछ दूर पहले ही प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारी 'ब्लैक लाइफ्स मैटर' के नारे लगा रहे थे, तो वहीं उनको देखकर ट्रंप समर्थकों ने 'ऑल लाइफ्स मैटर' के नारे लगाने लगे। इस दौरान हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस का प्रयोग करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications