डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के बाद अब फिलिस्तीन पर फोड़ा ट्वीट बम, कहा- तुम शांति के लिए तैयार नहीं, क्यों करे मदद

वॉशिंगटन। पाकिस्तान के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिलिस्तीन पर ट्वीट कर हमला बोला है। डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को ट्वीट कर धमकी देते हुए कहा कि फिलिस्तीन की आर्थिक मदद भी रोकी जानी चाहिए, क्योंकि ये लोग शांति से बात करने को तैयार नहीं है। डोनाल्ड ट्रंप द्वारा फिलिस्तीन को इजराइली राजधानी घोषित करने के बाद पिछले साल दिसंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा में वोटिंग हुई थी, जिसमें 120 से ज्यादा देशों ने अमेरिका के खिलाफ वोट किया था।

ट्रंप ने पाकिस्तान के बाद अब फिलिस्तीन पर फोड़ा ट्वीट बम

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं है, लेकिन इसके अलावा भी बहुत सारे देश है, जहां हमने बेवजह बिलियन डॉलर खर्च कर दिए हैं। जैसे कि फिलिस्तीन में हमने एक साल में बिलियन डॉलर खर्च किए हैं और ना इज्जत मिली है और नही प्रशंसा। वे एक लंबे समय के लिए इजराइल के साथ शांति समझौते के लिए बात करने को तैयार तक नहीं।'

ट्रंप ने अपने ट्वीट में आगे कहा, 'हमने येरूशलम जैसे मुद्दे को बातचीत के लिए पर्दे के पीछे सुलझाने की कोशिश की, लेकिन इसके लिए इजराइल बहुत कुछ भुगतना पड़ा। अगर फिलिस्तीन शांति के लिए बात करने को राजी ही नहीं है, तो हम उन्हें सहायता राशि क्यों दे।' ट्रंप ने पाकिस्तान के बाद फिलिस्तीन की भी सहायता राशि रोकने की बात कही है।

येरूशलम दुनिया का सबसे पुराना शहर है, जिसे इजराइल अपनी राजधानी मानता है। 1967 में मिडिल ईस्ट के साथ हुई जंग में इजराइल ने पूर्वी येरूशलम को भी अपने कब्जे में कर लिया था। हालांकि, फिलिस्तीन और मिडिल ईस्ट इस क्षेत्र को इजराइल के अधिकार को इनकार करते आए हैं। यूएन में पिछले साल हुई मीटिंग में ट्रंप के आदेश के खिलाफ वोट पड़ने के बावजूद भी अमेरिका ने कहा था कि वे अपने दूतावास को तेल अवीव से येरूशलम ले जाएंगे और ऐसा करने के लिए उन्हें कोई नहीं रोक सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+