पुतिन को हत्यारा कहने पर भड़के ट्रंप, कहा अमेरिका में भी बहुत से हत्यारे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर की रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन की तारीफ। सुपर बॉउल प्रोग्राम में पुतिन को हत्यारा कहने पर भड़के राष्ट्रपति ट्रंप, कहा अमेरिका भी बहुत मासूम नहीं।
वेस्ट पाम बीच, फ्लोरिडा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन को एक सम्मानित व्यक्ति बताया है। राष्ट्रपति ट्रंप को जब बताया गया कि रूस के राष्ट्रपति एक 'हत्यारे' हैं तो उन्होंने कहा कि अमेरिका में तो बहुत से हत्यारे हैं।

अमेरिका भी मासूम नहीं है
फॉक्स न्यूज पर सुपर बॉउल शो में बिल ओ रियेली को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, 'आपको क्या लगता है, हमारा देश बहुत मासूम है।' डोनाल्ड ट्रंप हमेशा से पुतिन की तारीफ करते आए हैं और उन्होंने हमेशा रूस के साथ बेहतर रिश्तों की वकालत भी की है। ट्रंप ने इस बात का इशारा कर दिया है कि अब रूस और अमेरिका के रिश्ते एक बदलाव की कगार पर खड़े हैं। अमेरिकी चुनावों पर रूस की छाया पड़ने वाली बात के बारे में अमेरिकी इंटेलीजेंस एजेंसिया कह चुकी हैं लेकिन उसके बाद भी ट्रंप, रूस के साथ मजूबत रिश्तों की ओर कदम बढ़ाने को तैयार हैं। रूस के राष्ट्रपति पुतिन भी ट्रंप की कई बार तारीफ कर चुके हैं। पुतिन ने ट्रंप को 'एक बुद्धिमान और कुशल व्यक्ति' बताया था। राष्ट्रपति पुतिन के कार्यकाल में रूस के विपक्ष के कई नेताओं और जर्नलिस्ट्स की हत्या हो चुकी है। इस वजह से अक्सर पुतिन पर कई तरह के आरोप लगते रहते हैं।
इस्लामिक आतंकवाद पर रूस की मदद अहम
राष्ट्रपति ट्रंप ने इंटरव्यू में कहा, 'मैं पुतिन का सम्मान करता हूं।' फिर उनसे पूछा गया कि क्यों तो उन्होंने कहा, 'मैं काफी लोगों का सम्मान करता हूं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मेरे और उनके सबके बीच सबकुछ अच्छा हो।' ट्रंप ने कहा कि पुतिन अपने देश के नेता हैं। ट्रंप के मुताबिक वह हमेशा से कहते आए हैं कि रूस के साथ अच्छे रिश्ते रखने होंगे। अगर रूस ने अमेरिका की आईएसआईएस और इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मदद की, जो कि इस समय सबसे बड़ी लड़ाई है, तो फिर यह एक अच्छी बात होगी।
इराक वॉर की तरफ इशारा
ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें नहीं मालूम कि पुतिन के साथ उनका सामंजस्य बैठ पाएगा या नहीं? इसके बाद ट्रंप को बताया कि पुतिन हत्यारे हैं। इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'यहां बहुत से हत्यारे हैं और अमेरिका में काफी हत्यारे हैं।' ट्रंप ने सवाल किया, 'आपको क्या लगता है कि हमारा देश मासूम है।' ट्रंप ने एक बार फिर कहा कि अमेरिका ने बहुत सी गलतियां की हैं और उनका इशारा इराक वॉर की तरफ था। अभी तक रूस ने ट्रंप के इस बयान पर कोई टिप्पणी नहीं की है। वहीं डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकंस ने रूस और अमेरिका के बीच तुलना के मुद्दे को उठाने का मन बनाया है। पढ़ें-राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन ने कहा रूस की वेश्याएं दुनिया में बेस्ट












Click it and Unblock the Notifications