Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राष्‍ट्रपति ब्‍लादीमिर पुतिन ने कहा रूस की वेश्‍याएं दुनिया में बेस्‍ट

रूसी राष्‍ट्रपति ब्‍लादीमिर पुतिन ने नए अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप पर वेश्‍या से मिलने पर लगे आरोपों पर दिया बयान। रूस की वेश्‍याएं दुनिया में बेस्‍ट लेकिन ट्रंप की नहीं हुई किसी से मुलाकात।

मॉस्‍को। रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादीमिर पुतिन जो हमेशा से अपनी बेबाकी और दो टूक बातों के लिए जाने जाते हैं, उन्‍होंने कहा है कि रूस की वेश्‍याएं दुनिया में बेस्‍ट होती हैं। पुतिन ने यह बात एक इंटरव्‍यू में उस समय कही जब उनसे नए अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के चुनाव में रूस की संदिग्‍ध भूमिका से जुड़ा एक सवाल पूछा गया।

president-putin-prostitution-donald-trump-पुतिन-डोनाल्‍ड-ट्रंप-रूसी-वेश्‍याएं.jpg

कई खूबसूरत लड़कियों से मिले हैं ट्रंप

पिछले दिनों एक डॉजियर अमेरिकी मीडिया में आया जिसमें क्रेमलिन पर आरोप लगा था कि वह कई वर्षों से नए निर्वाचित अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को प्रभावित करने की कोशिशों में लगा था। पुतिन ने इन आरोपों को बकवास करार दिया। पुतिन ने यह भी कहा कि वह नहीं मानते कि निर्वाचित अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने रूस में किसी वेश्‍या से होटल में मुलाकात की थी। पुतिन ने कहा, 'ट्रंप एक व्‍यस्‍क व्‍यक्ति हैं, एक ऐसे व्‍यक्ति जो पिछले कई वर्षों से ब्‍यूटी कांटेस्‍ट्स को आयोजित कर रहे हैं। उन्‍होंने दुनिया में कुछ सबसे खूबसूरत लड़कियों के साथ बात की है।' पुतिन ने आगे कहा, 'मेरे लिए इस बात की कल्‍पना करना काफी मुश्किल है कि वह किसी होटल में एक ऐसी युवा लड़की से मिलने के लिए जाएंगे जो सामाजिक तौर पर काफी निम्‍न स्‍तर की है। हालांकि इस बात में कोई शक नहीं है कि ये रूसी लड़कियां दुनिया में बेस्‍ट हैं। बेस्‍ट होने के बावजूद मुझे इस बात पर शक है कि ट्रंप ने उनसे मुलाकात की होगी'

2013 में ट्रंप-पुतिन की मुलाकात

राष्‍ट्रपति पुतिन ने कहा कि रशियन इंटेलीजेंस एजेंसियों के पास अमेरिकी बिजनेसमेन का पीछा करने के अलावा और भी बहुत से जरूरी काम हैं। उनका कहना है कि मीडिया में आ रही सारी कहानियां मनगढ़ंत और बकवास हैं। पुतिन ने वेश्‍यावृत्ति को एक खतरनाक सामाजिक व्‍यवस्‍था बताया। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक ट्रंप जिस समय मॉस्‍को गए थे उन्‍होंने एक होटल में एक वेश्‍या से मुलाकात की थी। अमेरिकी बिजनेस टायकून से राष्‍ट्रपति की कुर्सी तक पहुंचे डोनाल्‍ड ट्रंप ने आखिरी बार वर्ष 2013 में मॉस्‍को में पुतिन से मुलाकात की थी। इस वर्ष यहां पर मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+