डोनाल्‍ड ट्रंप बोले, जब खत्‍म होगा शटडाउन तभी दूंगा स्‍टेट ऑफ द यूनियन एड्रेस

वॉशिंगटन। अमेरिका में एक माह से जारी शटडाउन के बीच राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि वह तभी स्‍टेट ऑफ द यूनियन एड्रेस (एसओटीयू) देंगे जब शटडाउन की स्थिति खत्‍म हो जाएगी। हर वर्ष होने वाला यह संबोधन अगले हफ्ते होना है लेकिन जो हालात चल रहे हैं, उसमें ऐसा लगता है कि यह तय समय पर नहीं हो पाएगा। ट्रंप ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। इससे पहले स्‍पीकर नैंसी ने उन्‍हें स्‍पीच देने से रोक दिया था। आपको बता दें कि 20 दिसंबर से अमेरिका में शटडाउन जारी है। अमेरिकी इतिहास में यह पहला मौका है जब कोई शटडाउन इतने ज्‍यादा दिनों तक चला है।

donald-trump-state-of-the-union.jpg

किसी और जगह नहीं होगा एड्रेस

ट्रंप ने ट्वीट किया और लिखा, 'शटडाउन चल रहा है और नैंसी पेलोसी ने मुझसे स्‍टेट ऑफ द यूनियन एड्रेस के लिए कहा, मैं सहमत हो गया।' उन्‍होंने आगे लिखा, 'इसके बाद उन्‍होंने शटडाउन की वजह से अपना इरादा बदल लिया और दूसरी तारीखों का विकल्‍प दिया। मैं तब स्‍टेट ऑफ द यूनियन एड्रेस दूंगा जब शटडाउन खत्‍म हो जाएगा।' ट्रंप ने कहा कि वह किसी और वैकल्पिक जगह के बारे में नहीं सोच रहे हैं क्‍योंकि किसी भी जगह की तुलना सदन के साथ नहीं की जा सकती है, न ही यहां के इतिहास और यहां की परंपरा का कोई मेल है। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि उनकी नजरें यहां होने वाले एसओटीयू पर हैं। हर वर्ष अमेरिकी राष्‍ट्रपति का वार्षिक संबोधन जनवरी माह के अंतिम मंगलवार को होता है। 29 जनवरी को स्‍टेट ऑफ द यूनियन एड्रेस होना था। यह संबोधन अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों और प्रतिनिधि सभा में दिया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+