ट्रंप की धमकी- जो ईरान के साथ व्यापार करेगा, वो अमेरिका से रिश्ता बिगाड़ेगा
वॉशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के देशों चेतावनी देते हुए कहा है कि या तो वे अमेरिका के साथ व्यापार करे या फिर ईरान के साथ। ट्रंप ने कहा कि ईरान पर प्रतिबंध लगने के बाद भी अगरईरान के साथ दुनिया के देश व्यापार जारी रखते हैं, तो निश्चित रूप से उनके रिश्ते अमेरिका के साथ बिगड़ेंगे। ट्रंप ने मंगलवार को ट्वीट में दुनिया के लिए शांति का हवाला देते हुए कहा कि जो ईरान के साथ जो व्यापार कर रहे हैं, वे अमेरिका के साथ व्यापार नहीं करेंगे। अमेरिका ने इसी साल मई में ईरान के साथ हुई ऐतिहासिक न्यूक्लियर डील को कैंसिल कर उन पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी।

आज से ईरान पर प्रतिबंध शुरू
अमेरिका की ओर से ईरान पर लगाए गए प्रतिबंधों को अमेरिकी समयानुसार रात 12 बजे लागू किया गया। ईरान के नागरिकों को इन प्रतिबंधों का असर महससू होने लगा है। अमेरिका खासकर डॉलर में होने वाले ईरान के फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन, ऑटोमेटिव सेक्टर, कारपेट्स, फूड्स और मेटल को टागरेट करेंगे। ईरान पर लगने वाले सेंक्शन के इस पहले चरण में कई यूरोपीय कंपनियों को भी नुकसान होने की बात कही जा रही है। वहीं, यूरोपीय संघ ने कहा है कि तेहरान में चल रही यूरोपीय कंपनियों को नुकसान से बचाने के लिए मदद करेगी।

दूसरे सेंक्शन में भारत का नंबर
आने वाले दिनों ईरान के खिलाफ अमेरिका का रवैया और भी ज्यादा सख्त होने वाला है। सेंक्शन के पहले चरण के बाद में जहां एक तरफ ईरान से कई विदेशी कंपनियां रवाना होने की तैयारी में है, तो दूसरे चरण में ईरान के क्रूड ऑयल पर प्रतिबंध लगेगा, जिसमें भारत समेत अन्य देश भी आएंगे। भारत पिछले तीन-चार सालों से ईरान से सबसे ज्यादा ऑयल खरीद रहा है, ऐसे में अगर अमेरिका के दबाव में आकर दोनों देशों के बाद व्यापार कमजोर पड़ता है, तो नई दिल्ली के मुश्किले बढ़ेंगी।

जारी है ट्रंप की धमकियां
ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों को अमेरिकी राष्ट्रपति कई बार धमकियां दे चुके हैं। फिलहाल ट्रंप ने रूहानी सरकार के खिलाफ ताजा ट्वीट करते हुए लिखा है,'ईरान पर लगे प्रतिबंध आधिकारिक तौर पर लागू हो गए हैं और यह अब तक के सबसे कड़े प्रतिबंध हैं। नवंबर में यह अगले स्तर तक जाएंगे। ईरान के साथ जो भी व्यापार करेगा वह अमेरिका के साथ व्यापार नहीं कर सकेगा। मैं सिर्फ दुनिया के लिए शांति मांग रहा हूं, उससे कम नहीं!'
यह भी पढ़ें: अमेरिका ने ईरान पर फिर से लगाए प्रतिबंध, ट्रंप बोले तेहरान को रोकने का यही आखिरी रास्ता












Click it and Unblock the Notifications