किम जोंग से फोन पर बात करने को तैयार हैं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, लोग हैरान

वाशिंगटन। इस वक्त अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच में जिस तरह से बयानबाजी हो रही है, उससे हालात काफी तनावपूर्ण दिख रहे हैं, ऐसे में अगर अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ये कहें कि वो किम जोंग से बात करना चाहते हैं तो जहिर है हर किसी को हैरानी तो होगी ही , जी हां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि नॉर्थ कोरिया के सर्वेसर्वा किम जोंग से फोन से बात करने को 'बिल्कुल' तैयार हैं और उन्होंने उम्मीद जताई कि नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया के बीच होने जा रही बातचीत का कुछ सकारात्मक परिणाम सामने आएगा।

 किम जोंग से फोन पर बात करने को तैयार हैं ट्रंप, लोग हैरान

हालांकि ट्रंप के इस बयान को विश्वशांति के लिहाज से देखने पर शुभ माना जा रहा है और राजनीति के पंडितों ने इस बयान के लिए ट्रंप की तारीफ भी की है। मालूम हो कि शुक्रवार को ही खबर आई थी कि नॉर्थ कोरिया अगले हफ्ते साउथ कोरिया से बातचीत करेगा। दोनों के बीच शीतकालीन ओलंपिक पर बातचीत होने जा रही है, ऐसा अंदेशा है कि इस ओलंपिक में नॉर्थ कोरिया की टीम शामिल हो सकती है। फिलहाल अब सबकी निगाहें किम जोंग पर टिकी है कि वो ट्रंप की बात पर क्या प्रतिक्रिया देते है।

दोनों के बीच में काफी तीखी बयानबाजी

मालूम हो कि हाल के दिनों में ट्रंप और जोंग दोनों के बीच में काफी तीखी बयानबाजी हुई है, दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर वार किया है। दोनों ने अपने बयान में मर्यादा की सारी हदें पार कर दी हैं। दोनों ने एक -दूसरे को पागल, सनकी, तानाशाह जैसे शब्दों से अलंकृत किया है। दोनों के बीच अक्सर परमाणु बन को लेकर तीखी बातें होती रहती हैं। हाल ही में जब नॉर्थ कोरिया के लीडर किम ने यह धमकी दी कि न्यूक्लियर बटन उनके टेबल पर ही है, तो इसके जवाब में ट्रंप ने कहा था कि उनके पास इससे बड़ा बटन है, जो काम भी करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+