एच-1बी वीजा धारकों को अमेरिकी नागरिकता दे सकते हैं डोनाल्‍ड ट्रंप, भारतीयों के लिए गुड न्‍यूज

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने एच-1बी वीजा धारकों के लिए अमेरिका की संभावित नागरिकता का वादा किया है। ट्रंप का यह वादा कई भारतीयों के लिए किसी गुड न्‍यूज से कम नहीं है क्‍योंकि इस वीजा का सबसे ज्‍यादा फायदा भारतीयों को ही मिलता है। पिछले कुछ समय से इस वीजा के नए नियमों को लेकर कई तरह की चर्चाएं जारी थीं और ट्रंप प्रशासन के नए नियमों से कई भारतीय चिंतित भी थे। अमेरिका के साथ जब भारत ने व्‍यापार से जुड़ी चर्चा की तो इस वीजा का भी जिक्र किया था।

h1b-visa.jpg

अगले कुछ दिनों में हो सकते हैं बदलाव

डोनाल्‍ड ट्रंप ने शुक्रवार मैक्सिको बॉर्डर का दौरा करने गए थे। यहां पर उन्‍होंने कानूनी अप्रवासन को अपना समर्थन दिया। ट्रंप ने कहा कि वह प्रोफेशनल्‍स के लिए एच-1बी वीजा सिस्‍टम को बदलेंगे ताकि इस वीजा के धारकों के लिए नागरिकता का रास्‍ता खुल सके। ट्रंप ने इसके बाद एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्‍होंने लिखा, ' अमेरिका में एच-1बी धारकों को सुनिश्चित किया जा सकता है कि अगले कुछ दिनों में बदलाव होंगे जिनके जरिए आपके निवास में निश्चितता आ सकती है और साथ ही संभावित नागरिकता का रास्‍ता भी खुल सकता है।'

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले वर्ष 76 प्रतिशत भारतीयों को यह वीजा मिला था। अमेरिका की ओर से इस बात का ऐलान किया गया था कि एच-1बी वीजा की संख्‍या को सीमित किया जाएगा। इस ऐलान ने कई आईटी प्रोफेशनल्‍स के माथे पर बल डाल दिए थे। बड़ी अमेरिकी कंपनियों ने चेतावनी दी थी कि एच-1बी वीजा की संख्‍या सीमित करने और स्‍थायी निवास के लिए लंबे इंतजार की वजह से कुशल स्‍टाफ की भर्ती और उन्‍हें रोकना बहुत मुश्किल हो जाएगा। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई विस्‍तृत जानकारी नहीं है कि ट्रंप कैसे वीजा में बदलाव करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+