ट्रंप ने फिर दिया नया बयान, अब छेड़ा देशभक्ति का राग
वाशिंगटन। अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं और बिजनेस टायकून डोनाल्ड ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार बनने की तरफ हैं। लेकिन ट्रंप एक बार फिर से अपने एक बयान की वजह से सुर्खियों में हैं।

वाशिंगटन में आयोजित एक बाइक रैली में ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका में पूर्व सैनिकों से ज़्यादा अवैध प्रवासियों का ख़्याल रखा जाता है। उन्होंने कहा कि अब यह नहीं चलेगा और वह इसे चलने देंगे भी नहीं।
लेकिन ट्रंप ने अपने इस बयान के पक्ष में कोई तथ्य या सबूत नहीं दे सके। वहीं विशेषज्ञों की मानें तो ट्रंप ने अपना यह बयान एक्स सर्विसमेन को अपनी ओर खींचने के लिए दिया है।












Click it and Unblock the Notifications