क्या उड़ गए ट्रंप के बाल? नए लुक पर शुरू हुई बहस! गंभीर बीमारी या मेडिकल ट्रीटमेंट, क्या है वजह?
Donald Trump New Look: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गए हैं। इस बार वजह राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि उनका बदला हुआ लुक है। सोमवार सुबह व्हाइट हाउस से बाहर निकलते समय खींची गई उनकी कुछ नई तस्वीरें सामने आईं, जिनमें ट्रंप का चेहरा और लुक पूरी तरह अलग नजर आ रहा था। इन तस्वीरों के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।
कई यूजर्स का कहना है कि वो ट्रंप को पहचान नहीं पा रहे, तो कोई कह रहा है कि उनके सिर के सारे बाल लगभग गायब हो चुके हैं। इससे पहले भी ट्रंप के हाथ पर दिखे एक काले धब्बे ने लोगों को उनकी सेहत को लेकर सवाल पूछने पर मजबूर कर दिया था। अब इन नई तस्वीरों ने उन अटकलों को और हवा दे दी है कि कहीं राष्ट्रपति किसी गंभीर बीमारी से तो नहीं गुजर रहे। कुछ यूजर्स का दावा है कि ट्रंप के सिर पर अब बाल नहीं बचे हैं।

सोशल मीडिया पर अटकलों की बाढ़
ट्रंप की इन ताजा तस्वीरों ने इंटरनेट पर तरह-तरह की चर्चाओं को हवा दे दी है। कुछ यूजर्स का कहना है कि ट्रंप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, जबकि कुछ ने यहां तक लिख दिया कि उनका इलाज चल रहा है। कई लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर उनके बाल अचानक कैसे गायब हो गए।
ये भी पढ़ें: टैरिफ टकराव के बीच भारत-अमेरिका के बीच मेगा मिलिट्री ड्रिल, क्या पाकिस्तान के लिए है सीधा संदेश?
हाथ पर दिखे काले धब्बे से शुरू हुई बहस
कुछ दिन पहले भी ट्रंप के हाथ पर एक काला धब्बा नजर आया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। तब भी लोगों ने उनकी सेहत पर सवाल उठाए थे। अब बाल झड़ने और चेहरे में आए बदलाव के बाद लोग दोनों घटनाओं को जोड़कर नए कयास लगा रहे हैं।
बीमारी या मेडिकल ट्रीटमेंट?
कई राजनीतिक विशेषज्ञ और मेडिकल एक्सपर्ट मानते हैं कि अचानक हुए इन बदलावों के पीछे किसी बड़े मेडिकल ट्रीटमेंट का असर हो सकता है। कुछ ने कैंसर थेरैपी जैसी गंभीर बीमारी के इलाज की संभावना भी जताई है। हालांकि, व्हाइट हाउस की ओर से अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
ट्रंप की चुप्पी से गहराया रहस्य
इन चर्चाओं के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने अब तक अपनी सेहत को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। न तो उन्होंने अफवाहों पर सफाई दी और न ही अपनी हालत के बारे में कुछ बताया। उनकी यह चुप्पी सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को और तेज कर रही है।
राजनीतिक हलकों में भी हलचल
ट्रंप की इन नई तस्वीरों ने न केवल सोशल मीडिया बल्कि अमेरिकी राजनीति में भी हलचल मचा दी है। लोग अब यह जानने को उत्सुक हैं कि राष्ट्रपति के लुक में आया यह बड़ा बदलाव किसी गंभीर बीमारी का संकेत है या सिर्फ किसी ट्रीटमेंट का नतीजा।
ये भी पढ़ें: क्या भारत की वजह से हुई अलास्का वार्ता, डोनाल्ड ट्रंप को पुतिन ने फोन करके जताई 'महामुलाकात' की इच्छा?












Click it and Unblock the Notifications