ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया महान शख्स, बेस्ट फ्रेंड बनने को तैयार

वांशिगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने इस बार पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है और कहा है कि अगर वो राष्ट्रपति बने तो इंडिया और अमेरिका बेस्ट फ्रेंड बनेंगे क्योंकि पीएम मोदी एक महान शख्स हैं और उनके साथ जुड़ना मेरे लिए गौरव की बात होगी।

आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने ये बात बीती रात न्यू जर्सी में आयोजित भारतीय-अमेरिकियों के एक चैरिटी इवेंट में कही।

यही नहीं ट्रंप ने ये भी कहा कि पूरा विश्व इस समय आतंकवाद का खात्मा चाहता है और इसलिए मैं आतंकवाद के खिलाफ भारत की मुहिम का भी समर्थन करता हूं। मैं हिंदुओं का सम्मान करता हूं और आतंकवाद के खात्मे में मैं पीएम मोदी और उनके देश के साथ हूं।

पीएम मोदी की नीतियां और दृष्टिकोण बहुत साफ है इसलिए मैं उन्हें पसंद करता हूं। अगर मैं राष्ट्रपति बना तो भारतीय और हिंदू समुदाय व्हाइट हाउस के सच्चे दोस्त होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+