डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे ने किया पोस्ट, ‘पापा मर गए, अब मैं चुनाव लड़ूंगा’, क्या हैक हो गया है अकाउंट?
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर का X अकाउंट संभवतः हैक हो गया था। हैक होने के बाद उनके अकाउंट से लगातार आपत्तिजनक पोस्ट किए गए। एक पोस्ट में ये भी दावा किया गया है कि डोनाल्ड ट्रंप की मौत हो गई है और वे यानी डोनाल्ड ट्रंप जूनियर 2024 के होने वाले राष्ट्रपति पद के लिए लड़ रहे हैं।
हालांकि, इस अकाउंट के हैक होने की अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि ये सभी खबरें फेक हैं। एकाउंट हैक होने के एक घंटे से भी कम वक्त में अकाउंट को रिवाइव कर लिया गया।

इसके साथ ही सभी विवादित पोस्ट को भी डिलीट कर दिया गया। हालांकि, डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर ने अकाउंट हैक होने को लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं दी है। आपको बता दें कि इस अकाउंट के कई तरह के पोस्ट किए गए। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के खिलाफ आपत्तिजनक बातें भी लिखी गई।
डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के एक्स अकाउंट से पोस्ट किया गया, 'मुझे ये बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मेरे पिता डोनाल्ड ट्रंप अब नहीं रहें। अब साल 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में मैं हिस्सा ले रहा हूं।'
एक अन्य पोस्ट में लिखा था- नॉर्थ कोरिया को मटियामेट कर दिया जाएगा। हालांकि, ऐसी फर्जी ट्वीट किए जाने के कुछ ही मिनट बाद पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खुद के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, ट्रुथ सोशल पर एक असंबंधित संदेश भेजा पोस्ट किया गया। इससे अनुमान लगाया गया कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति स्वस्थ और जीवित हैं।












Click it and Unblock the Notifications