अमेरिकी न्याय विभाग के स्पेशल काउंसल रॉबर्ट मुलर ने ट्रंप के खिलाफ शुरू की जांच
वॉशिंगटन। अमेरिकी न्याय विभाग के स्पेशन काउंसल रॉबर्ट मुलर ने न्याय में बाधा डालने के आरोप पर जांच शुरू कर दी है। अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट की ओर से यह जानकारी दी गई है। मुलर तीन टॉप इंटेलीजेंस अधिकारियों के इंटरव्यू ले रहे हैं।

तीन अधिकारियों के इंटरव्यू
स्पेशल काउंसल मुलर जिन तीन अधिकारियों के इंटरव्यू ले रहे हैं उनके नेशनल इंटेलीजेंस के डायरेक्टर डैन कोट्स, नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी के डायरेक्टर माइक रोजर्स और रिचर्ड लैडगेट्ट शामिल हैं। लैडगेट्ट हाल ही में एनएसए के डिप्टी डायरेक्टर पद से रिटायर हुए हैं। कोट्स ने गुरुवार को सीनेट की इंटेलीजेंस कमेटी के सदस्यों से भी मुलाकात की और यह मुलाकात एक हफ्ते पहले पैनल की ओर से हुई कड़ी जांच के बाद हुई है। अमेरिकी राजनीति में यह एक अहम घटनाक्रम माना जा रहा है हालांकि अभी मुलर ने इस बात की जांच शुरू नहीं की है कि क्या रूस ने वर्ष 2016 में हुए राष्ट्रपति चुनावों में हस्तक्षेप किया था या नहीं?
कोमी के बाद हटाए जाएंगे मुलर भी
मुलर, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जांच कर रहे हैं, यह खबर उसी हफ्ते में आई है जब ट्रंप के दोस्त क्रिस रूडी ने इस बात की संभावना जगाई है कि मुलर को उनके पद से हटाया जा सकता है। मुलर की नियुक्ति, एफबीआई के डायरेक्टर जेम्स कोमी के पद से हटाए जाने के बाद ट्रंप प्रशासन की ओर से हुई थी। ट्रंप ने जब कोमी को हटाया था तो उनके इस फैसले पर काफी विवाद हुआ जो कि अब तक जारी है। राष्ट्रपति ट्रंप के प्राइवेट अटॉर्नी के प्रवक्ता मार्क कोरालो ने बताया इस पर अपनी प्रतिक्रिया तुरंत दी थी। उन्होंने कहा था कि एफबीआई ने राष्ट्रपति के गुस्से से जुड़ी जानकारी लीक की थी जोकि गैरकाूननी थी और जिसके लिए कोई माफी नहीं थी।












Click it and Unblock the Notifications