यूक्रेनी राष्ट्रपति से बात करते वक्त ट्रंप के साथ फोन लाइन पर थे एलन मस्क, क्या प्रशासन में आने का है संकेत?
Donald Trump Elon Musk: फोन कॉल की प्रत्यक्ष जानकारी रखने वाले एक यूक्रेनी अधिकारी के मुताबिक, जब यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमीर जेलेंस्की ने भावी अमेरिकी राष्ट्रपति को बधाई देने के लिए फोन किया, तो नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अरबपति एलन मस्क को भी फोन लाइन पर शामिल कर लिया।
हालांकि, यूक्रेन के जिस अधिकारी ने ये खुलासा किया है, वो इस बारे में सार्वजनिक तौर पर बात करने के लिए अधिकृत नहीं हैं, लेकिन उन्होंने कहा है, कि ट्रंप के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान टेस्ला चीफ एलन मस्क भी फोन कॉल पर मौजूद थे।

ट्रंप के प्रशासन पर एलन मस्क का प्रभाव
अधिकारी ने पुष्टि की है, कि ट्रंप के साथ कॉल के दौरान जेलेंस्की और मस्क ने बात की थी, लेकिन बुधवार को पूरी बातचीत के दौरान मस्क लाइन पर नहीं दिखे। अधिकारी ने कहा, कि ट्रंप ने अपना फोन एल मस्क को सौंप दिया, और यूक्रेनी राष्ट्रपति ने स्पेसएक्स के मालिक को अपने देश को स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट प्लेटफॉर्म तक पहुंच प्रदान करने में सहायता करने के लिए धन्यवाद दिया।
टेलीफोन कॉल पर एलन मस्क की मौजूदगी, राष्ट्रपति-चुनाव के घेरे में उनके प्रभाव को उजागर करती है। रिपोर्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप अपने प्रशासन में एलन मस्क को कोई औपचारिक भूमिका दे सकते हैं, लेकिन स्पेस एक्स, टेस्ला और ट्विटर के मालिक एलम मस्क अगर प्रशासन में शामिल होते हैं, तो ये हितों के टकराव का भी मामला बन सकता है, क्योंकि इन कंपनियों के अमेरिकी सरकार के साथ दर्जनों तरह के अलग अलग कॉन्ट्रैक्ट हैं।
डोनाल्ड ट्रंप की जेलेंस्की के साथ बातचीत पर कड़ी नजर रखी जा रही है, क्योंकि वह 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद संभालने की तैयारी कर रहे हैं और उन्होंने रूस के लगभग तीन साल पुराने आक्रमण के खिलाफ, यूक्रेन के लिए वाशिंगटन के मजबूत समर्थन में बदलाव का संकेत दिया है।
ट्रंप ने राष्ट्रपति बनते ही यूक्रेन युद्ध को खत्म करने का वादा किया है, लेकिन उनके पास युद्ध खत्म करने के लिए क्या प्लान है, इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया है। लेकिन, जो कुछ सुझाव सामने आए हैं, उसके मुताबित युद्धविराम के लिए एक बड़ी शर्त ये हो सकती है, कि रूस ने जो क्षेत्र जीत लिया है, वो कीव मॉस्को को सौंप दे, लेकिन जेलेंस्की ने इस विचार को खारिज कर दिया है।
हालांकि, ट्रंप के कार्यकाल के दौरान ही साल 2017 में पहली बार अमेरिका ने रूस के खिलाफ किसी भी पूर्ण लड़ाई की स्थिति में लड़ने के लिए यूक्रेन को हथियार भेजे थे। और ट्रंप ने जो जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइलें यूक्रेन को भेजी थी, उसने रूस को काफी नुकसान पहुंचाया है।
वहीं, राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन ने यूक्रेन को सैन्य और आर्थिक सहायता के रूप में दसियों अरब डॉलर भेजे हैं, जिसकी ट्रंप ने काफी आलोचना की है, जो विदेशी संघर्षों में अमेरिकी भागीदारी से सावधान हैं और सुझाव दिया है, कि इस पैसे को घरेलू स्तर पर खर्च करना बेहतर होगा।
डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपने अच्छे संबंधों को बढ़ावा दिया है और यूक्रेन पर आक्रमण करने वाले रूसी नेता को "काफी चतुर" कहा है। उन्होंने जेलेंस्की को अमेरिकी सहायता प्राप्त करने के लिए "पृथ्वी पर सबसे महान सेल्समैन" के रूप में वर्णित किया। जेलेंस्की उन दर्जनों विश्व नेताओं, व्यावसायिक अधिकारियों और राजनीतिक नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने ट्रंप से बात की है, जो व्हाइट हाउस जीतने के बाद से फ्लोरिडा में उनके निजी क्लब और निवास पर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications