अमेरिका के राष्ट्रपति उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की हिंदी कितने लोग समझ पाए, देखिए वीडियो
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, अबकी बार ट्रंप सरकार। सुनकर समझ नहीं पाए 'हिंदुस्तानी'।
दिल्ली। 'अबकी बार, मोदी सरकार' की तर्ज पर अमेरिका के राष्ट्रपति उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप भी इंडियन-अमेरिकन लोगों का वोट पाने के लिए 'अबकी बार, ट्रंप सरकार' कहते सुने गए।

डोनाल्ड ट्रंप की हिंदी का उड़ाया मजाक
डोनाल्ड ट्रंप ने जिस अंदाज में हिंदी में 'अबकी बार, ट्रंप सरकार' कहा है, उसका अपने शो में टेलीविजन होस्ट जिम्मी किमेल ने खूब मजाक उड़ाया। ऐसा कहा जाता है कि डोनाल्ड ट्रंप ने इस स्लोगन को कई बार में शूट किया।
इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
डोनाल्ड ट्रंप की हिंदी कितने अमेरिकन हिंदुस्तानी समझ पाए, इसे भी इस शो में दिखाया गया। यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इसे फेसबुक पर लगभग दस हजार लोगों ने शेयर किया है।
अमेरिका की सड़कों पर हिंदुस्तानियों को रोक-रोककर एंकर ने डोनाल्ड ट्रंप की हिंदी में बोले गए 'अबकी बार, ट्रंप सरकार' को सुनाया और उनमें से अधिकांश यह समझ ही नहीं पाए कि ट्रंप ने क्या कहा?
इस वीडियो को देखकर आप हंसे बिना नहीं रह पाएंगे।
डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के ग्रोथ रेट का किया जिक्र
डेमोक्रेट पार्टी की कैंडिडेट हिलेरी क्लिंटन से मुकाबला करने में लगे रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में प्रेसिडेंट पद के लिए अपने कैंपेन के दौरान भारत के ग्रोथ रेट का जिक्र करते हुए वर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा पर हमला बोला।
डोनाल्ड ट्रंप ने ओबामा कार्यकाल में देश के इकनॉमिक ग्रोथ रेट कम होने की आलोचना करते हुए कहा कि भारत जैसा विशाल देश अपने ग्रोथ रेट को 8 प्रतिशत बनाए रख सकता है तो अमेरिका इसे क्यों नहीं कर सकता?
जब डोनाल्ड ट्रंप ने ओबामा पर हमला बोला उसके कुछ घंटे पहले ही 2016 के तीसरे क्वार्टर में अमेरिकन इकोनॉमी के वार्षिक वृद्धि दर 2.9 प्रतिशत होने के आंकड़े जारी किए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications