अमेरिकी चुनावों के लिए बढ़ते कदम, ट्रंप और हिलेरी को मिली जीत
वाशिंगटन। नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन दावेदार की ओर डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक दावेदार की ओर से हिलेरी क्लिंटन ने कदम बढ़ा दिए हैं।

दोनों ने मिसिसिपी के प्राइमरी इलेक्शंस में जीत हासिल कर ली है। इसके साथ ही दोनों की अपनी-अपनी पार्टी का उम्मीदवार बनने की अपनी दावेदारी और मजबूत हो गई है।
69 वर्षीय ट्रंप मिशिगन में भी आगे चल रहे थे जहां ओहियो के गवर्नर जॉन कासिच ने उन्हें शुरूआत में कड़ा मुकाबला दिया। मिसिसिपी प्राइमरी के मंगलवार को नतीजे आने के बाद ट्रंप ने ट्वीट किया, 'थैंक्यू मिसिसिपी।'
वहीं 68 वर्षीय हिलेरी ने पार्टी में अपने प्रतिद्वंद्वी बर्नी सैंडर्स (74) को हराकर मिसिसिपी डेमोक्रेटिक प्राइमरी चुनाव जीता।
आईएसआईएस आतंकियों को टॉर्चर करने के लिए ट्रंप का प्लान
इस जीत के साथ ही हिलेरी ने 21 और डेलीगेट्स का समर्थन हासिल कर लिया है। अब उनके पास कुल 1134 डेलीगेट का समर्थन है। उम्मीदवार बनने के लिए उन्हें कुल 4765 डेलीगेट्स में से 2384 डेलीगेट्स का समर्थन चाहिए।
मिलिए ट्रंप की सेक्सी और हॉट वाइफ मिलेनिया से
सुपर ट्यूज्डे से पहले ट्रंप 384 डेलीगेट्स के साथ आगे चल रहे थे। उन्हें पार्टी का उम्मीदवार बनने के लिए कुल 2472 डेलीगेट्स में से कम से कम 1237 डेलीगेट्स के वोट्स हासिल करने होंगे।
टेक्सास के सीनेटर टेड क्रूज (45) के पास 300 और फ्लॉरिडा के सीनेटर मार्को रूबियो (44) के पास 151 डेलीगेट्स का समर्थन है।
मिशिगन और मिसिसिपी के अलावा हवाई और इडाहो में भी प्राइमरी इलेक्शंस जारी हैं।
मिशिगन में सैंडर्स ने टोटल डेमोक्रेटिक वोटर्स में से करीब आधे वोटर्स का समर्थन हासिल कर लिया था जबकि हिलेरी को वहां 47 प्रतिशत समर्थन मिला था।












Click it and Unblock the Notifications